सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 29 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Mayfair Society Event: मेफेयर सोसायटी में बच्चों ने चित्रकला प्रतियोगिता के जरिए दिया ई-कचरा प्रबंधन का संदेशDelhi Air Pollution: दिल्ली की जहरीली हवा साबित हो रही है जान लेवा : आदेश भारद्वाजDelhi Girls Safety: पार्कों में भी सुरक्षित नहीं हैं राजधानी में बालिकाएं : परमानन्द शर्माIndia Vs Sri Lanka: 13 दिसंबर से भिड़ेंगे भारत-श्रीलंका, जानें संभावित वनडे टीम और पूरा कार्यक्रमAfghanistan School Blast: कुनार में स्कूल के पास डायनामाइट गोदाम में विस्फोट, सात छात्रों की जान गईGuna Road Accident: गुना में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, चार लोगों ने मौके पर तोड़ा दमPauri Road Accident: पौड़ी के रिखणीखाल में मैक्स वाहन खाई में गिरा, 8 की मौत, कई घायलDMK Amit Shah Meeting: परिसीमन विधेयक से पहले शाह से मिले DMK सांसद, लोकसभा में INDIA ब्लॉक से अलग होंगी सीटें

ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर “विशाल तिरंगा यात्रा” का आयोजन

2 मिनट पढ़ें
ऑपरेशन सिंदूर

ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर “विशाल तिरंगा यात्रा” का आयोजन

Advertisement

ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर “विशाल तिरंगा यात्रा” का आयोजन

* भजनपुरा से गामड़ी रोड तक उमड़ा राष्ट्र प्रेम का सैलाब

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : देश की सैन्य शक्ति और संप्रभुता का प्रतीक बने “ऑपरेशन सिंदूर” की ऐतिहासिक सफलता के उपलक्ष्य में आज घोंड विधानसभा क्षेत्र में एक विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यह यात्रा देश के वीर सपूतों को श्रद्धांजलि अर्पित करने और राष्ट्र के प्रति जनमानस की एकता व प्रतिबद्धता को अभिव्यक्त करने का सशक्त माध्यम बनी। यात्रा का शुभारंभ शाम 5 बजे भजनपुरा मेन मार्केट स्थित पंप के समीप से हुआ, जो चौ. हंसराज पार्क (तिकोना पार्क) से होते हुए पंडित मेडिकल स्टोर, गामड़ी रोड तक पहुँची। पूरे मार्ग में हाथों में तिरंगा थामे, देशभक्ति के नारों से गूंजते हुए हजारों लोगों की भागीदारी देखने को मिली।

Advertisement

इस राष्ट्रभक्ति पूर्ण आयोजन में कई प्रमुख जनप्रतिनिधियों और गणमान्य व्यक्तियों ने शिरकत की। जिला विकास समिति के चेयरमेन अजय महावर, उत्तर-पूर्वी दिल्ली की जिला अध्यक्ष पूनम चौहान, पार्षद प्रमोद गुप्ता, रेखा रानी और प्रीति गुप्ता इस गौरवपूर्ण अवसर के साक्षी बने। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष जितेंद्र भदौरिया, विपिन कुमार, राजेश पाल, सचिन छाजलाना, वरिष्ठ नेता राजकुमार बल्लन, दिनेश धामा, महक सिंह, विनोद जायस, हरीश शर्मा, दिनेश अच्छवान, योगेंद्र राजोरा सहित मार्किट एसोसिएशन, आर.दबले.ए. व स्थानीय नागरिकों ने सहभागिता की। इस अवसर पर विधायक अजय महावर ने कहा: “जब देश की सरहदें सुरक्षित होती हैं, तभी हम अपने घरों में निडर होकर सांस लेते हैं।

ऑपरेशन सिंदूर हमारे सैनिकों के साहस और समर्पण की कहानी है। हमें न केवल उनका सम्मान करना है, बल्कि देश के प्रति अपने कर्तव्यों को भी ईमानदारी से निभाना है। आज की यह तिरंगा यात्रा हमें यही संदेश देती है कि हम सभी एक हैं—रंग, भाषा और जाति से परे, एक राष्ट्र, एक संकल्प।” और उन्होंने सभी को शपथ ग्रहण करवाई। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे राष्ट्रनिर्माण की प्रक्रिया में भाग लें और देश के लिए कुछ कर दिखाने का संकल्प लें। कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। प्रशासन द्वारा सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *