सत्य के साथ • आपके साथसोमवार, 9 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

वीरेंद्र सचदेवा का दावा- ‘दिल्ली शर्मसार, AAP सरकार की पहचान बना भ्रष्टाचार’

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

वीरेंद्र सचदेवा का दावा- ‘दिल्ली शर्मसार, AAP सरकार की पहचान बना भ्रष्टाचार’

अरविंद केजरीवाल को 2015 से यह कहते हुए सुना कि जिस दिन दिल्लीवासी उन्हें एमसीडी में सत्ता देंगे, वो दिल्ली को सर्वश्रेष्ठ शहर बना देंगे. आज राजधानी सबसे खराब महानगर है.

दिल्ली की दुर्दशा के लिए आम आदमी पार्टी को जिम्मेदार बताते हुए भारतीय जनता पार्टी ने दिल्ली सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं. बीजेपी नेताओं का आरोप है कि आज भ्रष्टाचार दिल्ली की केजरीवाल सरकार की पहचान बन गया है. साल 2023 में केजरीवाल सरकार स्वच्छता, लैंडफिल साइट्स क्लीयरेंस, प्रदूषण, स्वास्थ्य, शिक्षा और सार्वजनिक परिवहन समस्याओं के समाधान में भी पूरी तरह विफल साबित हुई है. इसके साथ ही भाजपा ने अयोध्या के राम मंदिर में होने वाले प्राण प्रतिष्ठा समारोह के निमंत्रण पर विवाद खड़ा करने के लिए भी केजरीवाल सरकार के मंत्री सौरभ भारद्वाज की निंदा की है.

दिल्ली को बना दिया देश का सबसे खराब महानगर

दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने 2023 में राजधानी को विकास के मामले में पूरी तरह से विफल रही है. आज भ्रष्टाचार दिल्ली की स्थानीय सरकार की पहचान बन गया है. साल 2015 से 2022 तक हमने हमेशा अरविंद केजरीवाल को यह कहते हुए सुना है कि जिस दिन दिल्लीवासी उन्हें दिल्ली नगर निगम में सत्ता देंगे, वे दिल्ली को सर्वश्रेष्ठ शहर में बदल देंगे, लेकिन एक साल बाद दिल्ली भारत के सबसे खराब महानगर के रूप में सामने खड़ी है.

Advertisement

वीरेंद्र सचदेवा के मुताबिक दिल्ली वालों ने एमसीडी चुनाव में आम आदमी पार्टी के नारे ‘अच्छे होंगे 5 साल, एमसीडी में भी केजरीवाल’ पर भरोसा कर उन्हें जिताया, लेकिन दिल्ली सरकार और एमसीडी दोनों में केजरीवाल के सत्ता में आने के एक साल बाद दिल्ली शहर निराशाजनक स्थिति में है. केजरीवाल ने एक साल में 3 लैंडफिल साइटों को साफ करने का वादा किया था, लेकिन आज गाजीपुर लैंडफिल साइट पर कूड़े का एक नया पहाड़ खड़ा हो गया है, जबकि महरौली में संजय वन के कुछ हिस्सों को उन्होंने नई कूड़ा डंपिंग साइट में बदल दिया है.

दिल्ली भर में स्वच्छता की स्थिति आज सबसे खराब स्थिति में है. पूरे शहर में सड़कों के किनारे कूड़े के ढेर देखे जा सकते हैं. धूल प्रदूषण के कारण प्रदूषण की स्थिति इतनी खराब है कि आज 31 दिसंबर को दिल्ली के विभिन्न अवलोकन केंद्रों पर एक्यूआई स्तर 390 से 422 के बीच दर्ज किया गया है. धूल प्रदूषण एक स्थानीय कारक है और यह खराब रखरखाव वाली पीडब्ल्यूडी और एमसीडी सड़कें हैं जो बढ़ते धूल प्रदूषण के लिए जिम्मेदार हैं.

खराब हालत के ये जिम्मेदार

सचदेवा ने दिल्ली में स्कूलों और अस्पतालों की खराब हालत के लिए भी आप सरकार को जिम्मेदार ठहराया. उन्होंने कहा कि सार्वजनिक सड़क परिवहन लगभग चरमरा गया है. डीटीसी की 99 प्रतिशत सीएनजी बसें अपनी 12 वर्ष की आयु पार कर चुकी हैं और आज डीटीसी केंद्र सरकार द्वारा प्रदान की गई लगभग 1000 विद्युत बसों के आधार पर अपना अस्तित्व बचाए हुए है. दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष का कहना है कि मंत्रियों, वरिष्ठ सांसद और सत्तारूढ़ आप कार्यकर्ताओं के बिना जमानत के जेल में होने से वर्ष 2023 इतिहास में उस वर्ष के रूप में दर्ज हो गया है, जब भ्रष्टाचार केजरीवाल सरकार की पहचान बनकर दिल्लीवासियों को शर्मसार कर रहा है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *