Home मैं भी रिपोर्टर पूर्वी दिल्ली जैन समाज के नवनियुक्त अध्यक्ष विराग जैन को किया सम्मानित

पूर्वी दिल्ली जैन समाज के नवनियुक्त अध्यक्ष विराग जैन को किया सम्मानित

0
667
विराग जैन
पूर्वी दिल्ली जैन समाज के नवनियुक्त अध्यक्ष विराग जैन को किया सम्मानित

पूर्वी दिल्ली जैन समाज के नवनियुक्त अध्यक्ष विराग जैन को किया सम्मानित

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : यमुनापार दिगम्बर जैन समाज के अध्यक्ष बनने पर आज जेके फाउंडेशन द्वारा विराग जैन को उनके कृष्णा नगर स्थित निवास पर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जेके फाउंडेशन के अध्यक्ष विनोद जैन ने कहा कि समाज को विराग जैन जैसे शिक्षित, ऊर्जावान और सेवा-भाव से जुड़े युवाओं की आवश्यकता है, जो समाज को नई दिशा दे सकें।

इस मौके पर नवनियुक्त अध्यक्ष विराग जैन ने समाजसेवी स्व. जे के जैन को याद करते हुए भावुक शब्दों में कहा कि जे के जैन अपने जीवनकाल में जैन समाज सहित सर्वसमाज के लिए समर्पित रहे हैं, जिन्होंने ज्योति कॉलोनी में जैन समाज और जैन मंदिर के विकास के लिए उल्लेखनीय कार्य किए। विराग जैन ने कहा, “मैं ऐसे समाजसेवी लोगों को याद कर उनसे प्रेरणा लेता रहूंगा और उनके बताए मार्ग पर चलते हुए जैन समाज को आगे ले जाने का निरंतर प्रयास करता रहूंगा। इस मौक पर जेके फाउंडेशन के सी ए एस के जैन, अमित जैन चंद्रलोक, राज वालिया, सहित अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here