सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 7 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Food Adulteration: मिलावटखोरों पर कार्रवाई से त्योहारों में जनता को मिलेगा शुद्ध खाद्य पदार्थों का भरोसा : विनीत जैनSolar Energy: दिल्ली की हर छत को सौर ऊर्जा से जोड़ने की पहल सराहनीय : राजकुमार बल्लनDelhi Laxmi Yojana: इस बार भी दीपावली पर महिलाओं के खातों में नहीं आए पैसे, मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर भी नहीं मिला : नीलम चौधरीMumbai Building Fire: घाटकोपर की 25 मंजिला इमारत की 23वीं मंजिल पर लगी आग, एक व्यक्ति के झुलसने की खबरVaibhav Sooryavanshi Bihar Captain: वैभव सूर्यवंशी को मिली बिहार की कप्तानी, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के शुरुआती दो मैचों में संभालेंगे कमानDhanteras Gold Silver Sales: धनतेरस पर 66 हजार करोड़ रुपये की बिक्री का अनुमान, महंगे सोने के बीच हल्के गहनों और सिक्कों की बढ़ी मांगBahraich Smack Seizure: भारत-नेपाल सीमा पर 41 ग्राम स्मैक के साथ आरोपी गिरफ्तार, अंतरराष्ट्रीय बाजार में 15 लाख रुपये बताई गई कीमतCBSE Date Sheet 2027: सीबीएसई की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट जारी, 16 फरवरी से शुरू होंगे एग्जाम

जुलाना से कांग्रेस का टिकट मिलने पर विनेश फोगाट की पहली प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?

2 मिनट पढ़ें

कांग्रेस में शामिल होने और टिकट मिलने पर विनेश फोगाट की पहली प्रतिक्रिया,  'खेल में जो लड़ाई लड़ी, अब...'

 

जुलाना से कांग्रेस का टिकट मिलने पर विनेश फोगाट की पहली प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?

विनेश फोगाट ने शुक्रवार को कांग्रेस का दामन था, जिसके बाद पार्टी ने उन्हें जींद जिले की जुलाना विधानसभा सीट से अपना उम्मीदवार बनाया है. अब टिकट मिलने पर उनका बयान सामने आया है.

हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले पहलवान और देश को मेडल दिलाने वाली रेसलर विनेश फोगाट ने कांग्रेस की तरफ से टिकट मिलने पर पहली प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी द्वारा विधानसभा चुनाव में जुलाना विधानसभा से प्रत्याशी बनने का अवसर देने के लिए सीनियर लीडरशिप का आभार व्यक्त करती हूं.

उन्होंने आगे कहा कि जिस तरह एक खिलाड़ी के रूप में अपने प्रदर्शन से प्रदेश और देश का मान बढ़ाया, उसी समर्पण और जोश के साथ जुलाना हलके के विकास के लिए काम करूंगी.

कांग्रेस पार्टी द्वारा विधानसभा चुनाव में जुलाना विधानसभा से प्रत्याशी बनने का अवसर देने के लिए सीनियर लीडरशिप का आभार व्यक्त करती हूं। जिस तरह एक खिलाड़ी के रूप में अपने प्रदर्शन से प्रदेश और देश का मान बढ़ाया, उसी समर्पण और जोश के साथ जुलाना हलके के विकास के लिए काम करूंगी।…

विनेश फोगाट ने ये भी कहा, “अपने हल्के के लोगों के आशीर्वाद, प्यार और समर्थन की अपेक्षा करती हूं. जिस प्रकार खेल और खिलाड़ियों के अधिकारों के लिए लड़ाई लड़ी, उसी दृढ़ता के साथ हर नागरिक के हक और बेहतरी के लिए संघर्ष करूंगी. आइए, साथ मिलकर बदलाव और विकास की इस यात्रा को सफल बनाएं.”

गौरतलब है कि शुक्रवार को पहलवान विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया ने दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में कांग्रेस का दामन था. वहीं देर रात कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों की लिस्ट में जगह दे दी.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *