Home आमने सामने Vidya Vahini Yojana: विद्या वाहिनी योजना’ से बेटियों की शिक्षा को मिलेगी...

Vidya Vahini Yojana: विद्या वाहिनी योजना’ से बेटियों की शिक्षा को मिलेगी नई उड़ान दिल्ली सरकार का सराहनीय कदम: दीपक गाबा: दीपक गाबा

0
4

Vidya Vahini Yojana: विद्या वाहिनी योजना’ से बेटियों की शिक्षा को मिलेगी नई उड़ान दिल्ली सरकार का सराहनीय कदम: दीपक गाबा: दीपक गाबा

नई दिल्ली, ( रविंद्र कुमार ) : दिल्ली सरकार ने बालिका शिक्षा को नई गति देने और छात्राओं को स्कूल आने-जाने में सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए “विद्या वाहिनी योजना” का शुभारंभ किया। इस महत्वाकांक्षी योजना के तहत दिल्ली के सरकारी विद्यालयों में अध्ययनरत कक्षा 9 की सभी छात्राओं को निःशुल्क साइकिल उपलब्ध कराई जाएगी। योजना का शुभारंभ ईस्ट विनोद नगर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, मयूर विहार फेज-2 में आयोजित भव्य समारोह में किया गया। “विद्या वाहिनी योजना” का भाजपा शाहदरा जिला अध्यक्ष दीपक गाबा ने स्वागत करते हुए इसे बालिका शिक्षा और महिला सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक एवं दूरदर्शी पहल बताया है। उन्होंने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, शिक्षा मंत्री आशीष सूद, केंद्रीय मंत्री एवं पूर्वी दिल्ली के सांसद हर्ष मल्होत्रा का इस जनहितकारी योजना के लिए आभार व्यक्त किया। दीपक गाबा ने कहा कि यह योजना केवल साइकिल वितरण कार्यक्रम नहीं, बल्कि बेटियों के उज्ज्वल भविष्य में किया गया एक महत्वपूर्ण निवेश है।
इससे छात्राओं को विद्यालय आने-जाने में सुविधा मिलेगी, समय की बचत होगी और शिक्षा के प्रति उनका उत्साह बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि सरकार का यह निर्णय आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों के लिए बेहद लाभकारी साबित होगा तथा बालिका शिक्षा को नई मजबूती प्रदान करेगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में दिल्ली सरकार शिक्षा और महिला सशक्तिकरण को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। शिक्षा मंत्री आशीष सूद द्वारा शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए किए जा रहे प्रयास भी सराहनीय हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि “विद्या वाहिनी योजना” से छात्राओं की विद्यालयों में नियमित उपस्थिति बढ़ेगी और ड्रॉपआउट दर में भी कमी आएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here