सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

विद्या भारती प्रांतीय खेलकूद प्रतियोगिता समापन समारोह

2 मिनट पढ़ें
विद्या भारती प्रांतीय खेलकूद प्रतियोगिता समापन समारोह

विद्या भारती प्रांतीय खेलकूद प्रतियोगिता समापन समारोह

Advertisement

विद्या भारती प्रांतीय खेलकूद प्रतियोगिता समापन समारोह

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़  ) :  गत तीन दिनों से चल रही खेल कूद की प्रतियोगिताएं आज मुख्य अतिथि क्रीड़ा भारती अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य  राकेश गोस्वामी जी की समापन घोषणा के साथ संपन्न हुई। हिंदू शिक्षा समिति शंकर नगर दिल्ली द्वारा आयोजित तीन दिवसीय आवासीय खेलकूद प्रतियोगिताओं मैं लगभग 500 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया।

इस अवसर पर गांधीनगर क्षेत्र के विद्या भारती उत्तर क्षेत्र के अध्यक्ष अशोक पाल , कुलबीर  महामंत्री समर्थ शिक्षा समिति,अशोक गर्ग, खेलकूद प्रभारी दिल्ली प्रांत,  पवन कुमार ,एसडीएम पूर्व निगम पार्षद रमेश चंद्र गुप्ता आदि की गरिमामयी उपस्थिति रही। इन सभी का स्वागत हिंदू शिक्षा समिति के  अध्यक्ष अरुण कृष्ण शर्मा , महामंत्री  विनोद शर्मा  व अन्य विद्यालय के अध्यक्ष  चंद्रकांत , नरेश अग्रवाल ,  लक्ष्मी नारायण शर्मा व प्रबंधक डॉक्टर लोकेश देव , सुरेंद्र पाल  एवम  ओंकार सिंह  ढाका ने किया।

Advertisement

इस भव्य समारोह में बच्चों का उत्साह देखते ही बनता था विशेष तौर पर जब विभिन्न प्रकार के पुरस्कारों की प्राप्ति के समय वे मंच पर जाते थे तालियों की गड़गड़ाहट पूरे सभागार में गूंजती थी । छात्रों को राष्ट्रीय स्तर पर जाने के लिए उद्धत कर रही थी। साथ ही में छात्र भैया बहनों के साथ आए संरक्षक आचार्य भी अपनी प्रसन्नता को करतल ध्वनि से व्यक्त कर रहे थे।

इस अवसर पर दिल्ली प्रांत विद्या भारती के संगठन मंत्री  रवि कुमार  ने कहा कि विद्या भारती खेल इतिहास की यात्रा 1951 से आज तक अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहुंच चुकी है । विद्या भारती के विद्यालयों से निकले हुए खिलाड़ी आज राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अनेक पुरस्कार प्राप्त कर  देश को गौरवान्वित कर रहे हैं। एवं  विद्या भारती के विद्यालयों के अंतर्गत चलने वाले विद्यालयों की अमिट छाप  विश्व के पटल पर अंकित कर रहे हैं। खेल हमारे दैनिक जीवन  की गतिविधियों  के अभिन्न अंग होने चाहिए।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *