सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 8 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

दरवाजे में बार-बार पैर फंसा कर मेट्रो नहीं चलने दे रहे युवकों को वीडियो वायरल, ट्विटर पर भड़के लोग

2 मिनट पढ़ें

मेट्रो के दरवाज़े में पैर फंसाकर खिलवाड़ कर रहे थे युवक, वायरल हुआ Video, लोगों ने दिल्ली मेट्रो से की ये रिक्वेस्ट

इसमें यात्रियों के एक समूह को एक ट्रेन के कोच के स्वचालित दरवाज़े से छेड़छाड़ करते हुए और सेवा में देरी करते हुए दिखाया गया है.

दिल्ली मेट्रो (Delhi Metro) अक्सर किसी न किसी वजह से चर्चा में छाई रहती है. कुछ दिनों से ट्रेन के डिब्बों के भीतर अनियंत्रित यात्रियों से लेकर स्टेशन परिसर में लोगों द्वारा अभद्र व्यवहार करने और रील बनाने तक की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं.

ट्विटर पर एक और वीडियो हुआ वायरल

अब ट्विटर पर एक और वीडियो वायरल हुआ है. इसमें यात्रियों के एक समूह को एक ट्रेन के कोच के स्वचालित दरवाज़े से छेड़छाड़ करते हुए और सेवा में देरी करते हुए दिखाया गया है. हालांकि, मार्च में शेयर किए गए इस वीडियो को जब दोबारा शेयर किया गया, तो इसने लोगों का ध्यान खींचा. अनियंत्रित घटना करोल बाग मेट्रो स्टेशन पर दर्ज की गई थी.

पोस्ट को अबतक 23 हजार से अधिक बार देखा गया है और कई प्रतिक्रियाएं मिली हैं. डीएमआरसी ने भी वीडियो पर प्रतिक्रिया दी. “मेट्रो ट्रेन के दरवाजे में बाधा डालना एक दंडनीय अपराध है. अगर यात्री इस तरह के व्यवहार को देखते हैं तो कृपया डीएमआरसी हेल्पलाइन 155370 पर संपर्क कर सकते हैं.”

इससे पहले, दिल्ली मेट्रो कई अजीबोगरीब घटनाओं के लिए सुर्खियां बटोर चुकी है, जिसमें एक बंदर मेट्रो में घुस गया था, कोच के अंदर कपल किस करते हुए देखे गए, और मेट्रो के अंदर नाचते-गाते लोग और कई अन्य चीजें शामिल हैं.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *