सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

Vice President Election 2025: चुनाव आयोग ने निर्वाचक मंडल की अंतिम सूची जारी की, अधिसूचना जल्द

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

Vice President Election 2025: चुनाव आयोग ने निर्वाचक मंडल की अंतिम सूची जारी की, अधिसूचना जल्द

भारत निर्वाचन आयोग ने उपराष्ट्रपति चुनाव 2025 के लिए निर्वाचक मंडल की अंतिम सूची तैयार कर ली है। आयोग ने एक आधिकारिक बयान में कहा है कि इस सूची को अंतिम रूप दे दिया गया है और अधिसूचना जारी होते ही इसे चुनाव आयोग के कार्यालय में बनाए गए विशेष काउंटर से खरीदा जा सकेगा। अधिसूचना जल्द जारी होने की संभावना है।

यह उपचुनाव उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के अप्रत्याशित इस्तीफे के कारण जरूरी हो गया है। उन्होंने 21 जुलाई 2025 को अपने पद से तत्काल प्रभाव से इस्तीफा दे दिया था। अपने पत्र में उन्होंने लिखा कि वे स्वास्थ्य कारणों और चिकित्सकीय सलाह के चलते उपराष्ट्रपति पद से त्यागपत्र दे रहे हैं। जबकि उनका कार्यकाल अभी दो वर्षों से अधिक समय तक शेष था।

Advertisement

भारत के उपराष्ट्रपति का चुनाव एक विशेष निर्वाचक मंडल द्वारा किया जाता है, जिसमें लोकसभा के सभी निर्वाचित सदस्य और राज्यसभा के निर्वाचित व मनोनीत सदस्य शामिल होते हैं। आयोग ने स्पष्ट किया कि उपराष्ट्रपति पद के चुनाव की प्रक्रिया अब जल्द ही शुरू की जाएगी और इसके लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। धनखड़ के इस्तीफे के साथ ही राजनीतिक हलकों में संभावित उम्मीदवारों को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। हालांकि अभी तक किसी भी राजनीतिक दल की ओर से आधिकारिक रूप से उम्मीदवार की घोषणा नहीं की गई है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *