सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

जगदीप धनखड़ होंगे नए उपराष्ट्रपति, पीएम मोदी और नड्डा ने मिलकर दी बधाई

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

देश के अगले उपराष्ट्रपति पद के लिए हो रहे चुनाव के नतीजे सामने आ गए हैं। इन नतीजों में एनडीए के उम्मीदवार जगदीप धनखड़ ने जीत हासिल की है। चुनाव आयोग के अधिकारियों ने बताया कि नए उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को 528 मत प्राप्त हुए हैं। वहीं विपक्ष से इस पद की उम्मीदवार मार्गरेट अल्वा को 182 वोट मिले हैं। जबकि 15 वोटों को रद्द कर दिया गया है। उपराष्ट्रपति चुनाव में शनिवार को करीब 93 फीसदी मतदान दर्ज किया गया। अधिकारियों ने बताया कि 50 से अधिक सांसदों ने अपने मताधिकार का प्रयोग नहीं किया। अधिकारियों ने बताया कि कुल 780 सांसदों में से 725 सांसदों ने मतदान शाम पांच बजे तक मतदान किया। तृणमूल कांग्रेस ने पहले ही चुनाव से दूर रहने के फैसले की घोषणा की थी। हालांकि, इसके दो सांसदों शिशिर कुमार अधिकारी और दिब्येंदु अधिकारी ने मतदान किया। केंद्रीय संसदीय मंत्री प्रहलाद जोशी के आवास पर पीएम मोदी भी पहुंच गए हैं। यहां भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पीएम मोदी का स्वागत किया। पीएम मोदी ने यहां पहुंचकर जगदीप धनखड़ को फूलों का गुलदस्ता भेंट करके जीत की बधाई दी। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा दिल्ली में एनडीए उम्मीदवार जगदीप धनखड़ को बधाई देने के लिए केंद्रीय संसदीय मंत्री प्रहलाद जोशी के आवास पर पहुंचे हैं। जगदीप धनखड़ भी वहीं मौजूज हैं। उन्हें भारत का उपराष्ट्रपति चुना गया है। जेपी नड्डा ने उनके घर पहुंचकर धनखड़ को बधाई दी। जीत दर्ज करने के बाद उनके आवास पर जश्न मनाया जा रहा है। गृह मंत्री अमित शाह ने भी जगदीप धनखड़ को जीत की बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट किया, ‘किसान पुत्र जगदीप धनखड़ जी का भारत के उपराष्ट्रपति के रूप में निर्वाचित होना पूरे देश के लिए हर्ष का विषय है। धनखड़ जी अपने लम्बे सार्वजनिक जीवन में निरंतर जनता से जुड़े रहे हैं। जमीनी मुद्दों की बारीकी समझ व उनके अनुभव का उच्च सदन को निश्चित रूप से लाभ मिलेगा।’ उन्होंने अपने अगले ट्वीट में लिखा कि,’ मुझे विश्वास है कि उपराष्ट्रपति व राज्यसभा के सभापति के रूप में जगदीप धनखड़ जी संविधान के एक आदर्श संरक्षक सिद्ध होंगे। उन्हें इस जीत पर बधाई देता हूँ। साथ ही मोदी जी के नेतृत्व में NDA सहयोगियों, अन्य दलों व संसद सदस्यों का धनखड़ जी का समर्थन करने के लिए आभार व्यक्त करता हूँ।’

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *