सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 8 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

Venezuela Earthquake: वेनेजुएला में विनाशकारी भूकंप से भारी तबाही, पीएम मोदी बोले- भारत हर संभव मदद को तैयार

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

Venezuela Earthquake: वेनेजुएला में विनाशकारी भूकंप से भारी तबाही, पीएम मोदी बोले- भारत हर संभव मदद को तैयार

वेनेजुएला के उत्तरी तट के पास आए शक्तिशाली भूकंप ने व्यापक तबाही मचा दी है। शुरुआती रिपोर्टों के अनुसार इस भीषण आपदा में अब तक 32 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 700 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं। भूकंप के झटकों के बाद कई इलाकों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और राहत-बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वेनेजुएला में आए विनाशकारी भूकंप पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि भारत के लोग इस कठिन समय में वेनेजुएला की सरकार और वहां के नागरिकों के साथ खड़े हैं। पीएम मोदी ने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की और कहा कि भारत हर संभव सहायता देने के लिए तैयार है।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी वेनेजुएला के लिए तत्काल सहायता की पेशकश की है। उन्होंने कहा कि अमेरिका राहत और बचाव कार्यों में मदद के लिए पूरी तरह तैयार है। ट्रंप ने अपनी सरकार की एजेंसियों को तेजी से कार्रवाई करने और प्रभावित लोगों तक सहायता पहुंचाने के निर्देश दिए हैं।

अमेरिकी अधिकारियों के अनुसार आपदा सहायता टीम और विशेष टास्क फोर्स को सक्रिय कर दिया गया है। खोज एवं बचाव दल, चिकित्सा सहायता और मानवीय राहत सामग्री जल्द प्रभावित क्षेत्रों में भेजी जाएगी।

Advertisement

जानकारी के मुताबिक वेनेजुएला में एक मिनट के अंतराल में 7.1 और 7.5 तीव्रता के दो शक्तिशाली भूकंप आए, जिसके बाद 20 से अधिक आफ्टरशॉक भी महसूस किए गए। लगातार झटकों के कारण लोगों में दहशत फैल गई और कई इमारतों को नुकसान पहुंचने की खबर है।

हालांकि भूकंप के कई घंटे बाद भी वेनेजुएला सरकार की ओर से नुकसान और हताहतों के आंकड़ों को लेकर सीमित जानकारी साझा की गई है। कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिग्ज ने मौतों की पुष्टि की है, लेकिन आधिकारिक संख्या जारी नहीं की है। राहत एजेंसियां प्रभावित क्षेत्रों में फंसे लोगों को निकालने और सहायता पहुंचाने में जुटी हुई हैं।

 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *