सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 7 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराFood Adulteration: मिलावटखोरों पर कार्रवाई से त्योहारों में जनता को मिलेगा शुद्ध खाद्य पदार्थों का भरोसा : विनीत जैनSolar Energy: दिल्ली की हर छत को सौर ऊर्जा से जोड़ने की पहल सराहनीय : राजकुमार बल्लनDelhi Laxmi Yojana: इस बार भी दीपावली पर महिलाओं के खातों में नहीं आए पैसे, मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर भी नहीं मिला : नीलम चौधरीMumbai Building Fire: घाटकोपर की 25 मंजिला इमारत की 23वीं मंजिल पर लगी आग, एक व्यक्ति के झुलसने की खबरVaibhav Sooryavanshi Bihar Captain: वैभव सूर्यवंशी को मिली बिहार की कप्तानी, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के शुरुआती दो मैचों में संभालेंगे कमान

Uttarakhand Accident:  उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा, देवप्रयाग में खाई में गिरी बोलेरो, एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत; एक लापता

2 मिनट पढ़ें
Uttarakhand Accident, Devprayag Accident, Bolero Crash, SDRF Rescue, Uttarakhand News

Uttarakhand Accident:  उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा, देवप्रयाग में खाई में गिरी बोलेरो, एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत; एक लापता

देहरादून। उत्तराखंड के देवप्रयाग में शुक्रवार को एक भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई। पौड़ी-देवप्रयाग मार्ग पर डंपिंग जोन के पास एक बोलेरो अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ, स्थानीय पुलिस और प्रशासन की टीमें घटनास्थल पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया।

एसडीआरएफ की टीम ने निरीक्षक मंजरी नेगी के नेतृत्व में रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बोलेरो में कुल सात लोग सवार थे। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने 16 वर्षीय घायल अरहम पुत्र अफजाल, निवासी रायपुर जीतपुर (हरिद्वार), को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है।

रेस्क्यू अभियान के दौरान एसडीआरएफ ने पांच लोगों के शव बरामद किए। मृतकों की पहचान अफजाल (49), गुफरान (34), सब्बू (40), अनामिया (3) और शादाब (14) के रूप में हुई है। मृतकों में एक महिला और एक मासूम बच्ची भी शामिल हैं। हादसे के बाद से एक अन्य व्यक्ति लापता है, जिसकी तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन लगातार जारी है।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि हरिद्वार के लक्सर क्षेत्र का यह परिवार बोलेरो से यात्रा कर रहा था। इसी दौरान चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और बोलेरो सैकड़ों फीट गहरी खाई में जा गिरी। दुर्घटना के कारणों की जांच स्थानीय पुलिस कर रही है। एसडीआरएफ, पुलिस और अन्य एजेंसियां मिलकर लापता व्यक्ति की तलाश में जुटी हैं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने जिला प्रशासन को घायलों के त्वरित और बेहतर उपचार के निर्देश दिए हैं। साथ ही गंभीर रूप से घायल लोगों को आवश्यकता पड़ने पर एयरलिफ्ट कर उच्च चिकित्सा केंद्र भेजने के भी निर्देश दिए गए हैं।

मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर शोक संदेश जारी करते हुए दिवंगतों की आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में संबल प्रदान करने की प्रार्थना की। उन्होंने सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की।

 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *