सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री मोदी से की मुलाकात

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से दिल्ली स्थित पीएम हाउस में मुलाकात की। राज्य सरकार ने इसे शिष्टाचार भेंट बताया। सीएम योगी ने ट्विटर पर पीएम मोदी को धन्यवाद देते हुए कहा, “देश सेवा में निरंतर समर्पित रहने वाले आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से आज नई दिल्ली में शिष्टाचार भेंट कर मार्गदर्शन प्राप्त किया। प्रधानमंत्री जी की ओर से अपना बहुमूल्य समय देने के लिए मेरे दिल की गहराई धन्यवाद।” दरअसल, पीएम मोदी ने सीएम योगी के साथ जी-20 की बैठक को लेकर चर्चा की। प्रधानमंत्री की कोशिश है कि जिन राज्यों में जी-20 की बैठक हो, तो वहां की संस्कृति और पर्यटन स्थलों से प्रतिनिधियों को रूबरू कराया जाए। इसके अलावा, सीएम योगी से प्रधानमंत्री ने राज्य के विकास कार्यों का भी अपडेट जाना। इसके अलावा, दोनों के बीच चुनाव पर चर्चा हुई।

उत्तर प्रदेश में हुए उपचुनाव के बाद दोनों की यह पहली मुलाकात है। माना जा रहा है कि दोनों के बीच राज्य में आगे होने वाले निकाय चुनाव को लेकर भी चर्चा हुई है। आपको बता दें कि आधिकारिक अपडेट के अनुसार वैश्विक इन्वेस्टर सम्मेलन के लिए कुछ ही हफ्ते बचे हैं। उत्तर प्रदेश लगभग 7 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव प्राप्त करने में कामयाब रहा है। मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में विभिन्न प्रकार के निवेश प्रस्तावों को सफल बनाने के लिए राज्य के प्रतिनिधि भी विदेश यात्रा कर रहे हैं।

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *