सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

महारानी के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन आज ब्रिटेन पहुंचेंगे। व्हाइट हाउस की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, जो बाइडन व उनकी पत्नी ने शुक्रवार (स्थानीय समयानुसार) सुबह ज्वाइंट बेस एंड्रयूज से लंदन के लिए उड़ान भरी। ब्रिटेन पहुंचने के बाद दोनों महारानी एलिजाबेथ द्वितीय को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। इसके बाद दोनों महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के लिए आधिकारिक शोक पुस्तक पर हस्ताक्षर करेंगे। व्हाइट हाउस की ओर से बताया गया कि 19 सितंबर को महारानी के अंतिम संस्कार के बाद जो बाइडन वापस अमेरिका के लिए प्रस्थान करेंगे।  मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अमेरिकी राष्ट्रपति अपने ब्रिटेन दौरे के दौरान ब्रिटेन की नवनिर्वाचित प्रधानमंत्री लिज ट्रस से भी मुलाकात कर सकते हैं। यह मुलाकात बेहद खास होने वाली है। गौरतलब है कि हाल ही में लिज ट्रस बोरिस जॉनसन को गद्दी से हटाकर प्रधानमंत्री निर्वाचित हुई हैं।  बता दें कि बाइडन एकमात्र प्रमुख व्यक्ति नहीं हैं जो रानी के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे। अन्य यूरोपीय सम्राटों, राष्ट्रपतियों और प्रधानमंत्रियों के शामिल होने की उम्मीद है। बता दें कि महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का अंतिम संस्कार 19 सितंबर को लंदन के वेस्टमिंस्टर एब्बे में किया जाएगा।

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *