सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 5 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Yamuna River Safari: यमुना क्रूज सफारी से दिल्ली-एनसीआर में पर्यटन को मिलेगा नया आयाम : डॉ. यूके चौधरीDelhi Traffic Jam: दिवाली से पहले साउथ एक्स रिंग रोड पर कई किलोमीटर लंबा जाम, विकास मार्ग पर पैदल मार्च के चलते आज ट्रैफिक डायवर्जनParvinder Singh Jhota Murder Case: झोटा हत्याकांड में पंजाब सरकार और इंसाफ कमेटी के बीच समझौता, पत्नी को 2 करोड़ मुआवजा और सरकारी नौकरी, 6 नवंबर को होगा पोस्टमार्टमSharad Pawar Health Update: शरद पवार फिर मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती, पीएम मोदी ने फोन कर पूछा हालचाल, बोले- आप आराम करिए, हम और सुप्रिया देश संभालेंगेSchool Child Death: मयूर विहार के निजी स्कूल में तीसरी कक्षा की बच्ची की अचानक मौत, CPR ट्रेनिंग और आपातकालीन चिकित्सा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवालChain Snatching: आनंद विहार में तीन झपटमारी की वारदातों का खुलासा, पांच पुराने मामलों में शामिल आरोपी गिरफ्तारIllegal Firecrackers: दिल्ली के शाहदरा में 311.97 किलो अवैध पटाखे बरामद, ANTF ने 26 वर्षीय युवक को किया गिरफ्तारGambling Arrest: दिल्ली के मंडोली एक्सटेंशन में ताश के पत्तों से जुआ खेलते दो आरोपी गिरफ्तार, 1,000 रुपये नकद बरामद

अमेरिका में बर्फीले तूफान से अब तक 34 से अधिक लोगों की मौत

2 मिनट पढ़ें

अमेरिका में बर्फीले तूफान के कहर की चपेट में आने से अब तक 34 से अधिक लोगों की मौत हो गई है। देश के अधिकतर राज्यों में खतरनाक तरीके से बर्फबारी हो रही है। तूफान की रफ्तार इस कदर है कि 20 लाख लोगों के घर की बिजली गुल हो गई है। इस बर्फीले चक्रवात के कारण 5200 उड़ाने रद्द कर दी गई हैं। न्यूयॉर्क समेत कई प्रमुख शहरों में तापमान गिरकर -6°C तक पहुंच गया है।न्यूयॉर्क प्रशासन का कहना है कि तूफान के कारण यहां के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को सोमवार सुबह तक के लिए बंद कर दिया गया है। वहीं, बचाव के लिए गए लगभग सभी दमकल ट्रक बर्फबारी में फंसे हुए हैं।

पूर्वी अमेरिका के एक प्रमुख बिजली ग्रिड ऑपरेटर ने 6.5 करोड़ लोगों को ब्लैकआउट की चेतावनी जारी की है। वहीं, पेंसिल्वेनिया स्थित पीजेएम इंटरकनेक्शन ने कहा कि बिजली संयंत्रों को ठंडे मौसम में काम करने में कठिनाई हो रही है और 13 राज्यों के निवासियों से कम से कम क्रिसमस की सुबह तक बिजली बचाने के लिए कहा गया है। टेनेसी वैली अथॉरिटी, जो टेनेसी और आसपास के छह राज्यों के कुछ हिस्सों में एक करोड़ लोगों को बिजली प्रदान करती है, ने स्थानीय बिजली कंपनियों को नियोजित रुकावटों को लागू करने का निर्देश दिया है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *