सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

पीईटी परीक्षा में सॉल्वर गैंग के 8 को यूपी एसटीएफ ने किया गिरफ्तार

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से आयोजित प्रारंभिक पात्रता परीक्षा  में दो साल्वर समेत तीन युवक पकड़े गए। दोनों साल्वर दूसरे की जगह परीक्षा दे रहे थे। आरोपितों में दो बिहार और एक प्रयागराज का रहने वाला है। उनके पास से फर्जी ढंग से फोटो लगाकर बनाया गया प्रवेश पत्र, फर्जी आधार कार्ड और कुछ रुपये मिलें हैं। अपर पुलिस अधीक्षक  डा संजय कुमार ने यह जानकारी देते हुए बताया कि जिले में गौराबादशाहपुर स्थित एक परीक्षा केंद्र से पीईटी 2022 में वास्तविक परीक्षार्थी के स्थान पर अन्य परीक्षार्थी और उसके सहयोगी को अनुचित साधनों सहित पकड़ा गया है। प्रयागराज की एसटीएफ फील्ड इकाई व थाना गौराबादशाहपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने गौराबादशाहपुर स्थित ग्रामोदय इण्टर कालेज परीक्षा केन्द्र से सुबह 10.00 बजे से दोपहर 12.00 बजे की प्रथम पाली में पकड़ा। इस मामले में वास्तविक परीक्षार्थी चन्दौली जिले के ग्राम खुचामा निवासी बाबू कुंवर भारती पुत्र बच्चन लाल भारती के स्थान पर फर्जी ढंग से परीक्षा दे रहे बिहार के भोजपुर निवासी सिद्धार्थ शंकर दुबे पुत्र लालनारायण दुबे को उसके सहयोगी प्रयागराज स्थित अनिल कुमार उर्फ मल्होत्रा पुत्र स्व0 कामता प्रसाद को पकड़ा गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई प्रारंभ कर दी है।

33 प्रतिशत ने परीक्षा छोड़ी

उत्तर प्रदेश पीईटी -2022 के पहले दिन यानी शनिवार को पहली पाली में 75 जिलों के 1899 केन्द्र पर नौ लाख, 39,553 परीक्षार्थियों को आना था, लेकिन छह लाख, 17,967 ने ही परीक्षा दी। तीन लाख, 21,586 लोगों ने परीक्षा छोड़ दी। कुल 66 प्रतिशत अभ्यर्थी ही पहली पारी में उपस्थित थे। 33 प्रतिशत ने परीक्षा छोड़ी। शनिवार को दूसरी पाली यानी तीन से पांच बजे 75 जिलों के 1899 केन्द्र पर 67 प्रतिशत अभ्यर्थी ने परीक्षा दी। इसमें नौ लाख, 39,553 में से छह लाख, 31,251 परीक्षार्थी ही केन्द्र में पहुंचे। तीन लाख, 08,302 ने परीक्षा छोड़ दी

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *