सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर संसद में हंगामा, भाजपा ने माफी की मांग की

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के विवादित बयान को लेकर संसद में हंगामा देखने को मिला। खरगे के बयान को लेकर भाजपा ने राज्यसभा में उनसे माफी की मांग की। हालांकि, जब राज्यसभा में हंगामा बढ़ा तो उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने सदस्यों को नसीहत दे डाली। उन्होंने राज्यसभा सदस्यों को कहा कि हम बच्चे नहीं हैं।राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने सदन को संबोधित करते हुए कहा कि हम एक बहुत बुरा उदाहरण स्थापित कर रहे हैं। सभापति ने कहा कि बाहर के लोगों का मोहभंग हो गया है। इस तरह के आचरण और व्यवहार से संसद की छवि खराब होती है।

दरअसल, सभापति जगदीप धनखड़ ने राज्यसभा में हंगामे के बीच सत्तारूढ़ और विपक्ष की बेंचों की ओर इशारा करते हुए कहा कि हम बच्चे नहीं हैं। उन्होंने कहा कि 135 करोड़ लोग हम पर हंस रहे हैं। वे सोच रहे हैं कि हम किस हद तक गिर गए हैं।सभापति ने कहा कि हो सकता है कि सदन के बाहर कुछ कहा गया हो। इस तरह के कथन का आधार हो भी सकता है और नहीं भी। यहां तक ​​कि इस पर दो अलग-अलग राय हो सकती है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं होना चाहिए कि जब सदन का नेता बोलता है, तो विपक्ष की ओर से हंगामा किया जाए या फिर जब विपक्ष के नेता बोलते हैं तो दूसरी तरफ से हंगामा हो। बता दें कि मल्लिकार्जुन खरगे ने भारत जोड़ो यात्रा के दौरान विवादित टिप्पणी की थी। जिसके बाद भाजपा ने मल्लिकार्जुन खरगे से माफी की मांग की। हालांकि, मल्लिकार्जुन खरगे ने माफी मांगने से इन्कार कर दिया और कहा कि वह अपने बयान पर कायम हैं। उन्होंने सदन में ऐसी कोई बात नहीं कही है, जिस पर यहां माफी मांगी जाए।

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *