सत्य के साथ • आपके साथमंगलवार, 10 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Slum Rehabilitation: झुग्गीवासियों को पक्के मकान देने की पहल से बदलेगी लाखों परिवारों की जिंदगी : डॉ. यूके चौधरीMCD Cleanliness Drive: दिल्ली के सभी 12 जोन में प्रमुख रिंग रोड और सर्विस रोड पर चला विशेष सफाई अभियान : संदीप कपूरLal Krishna Advani: पूर्व उप प्रधानमंत्री भारतरत्न लालकृष्ण आडवाणी के 99वें जन्मोत्सव पर आयोजित होगा अमृतोत्सव अभिनंदन समारोहBangladesh Measles Outbreak: बांग्लादेश में खसरे से 1284 मौतें, ज्यादातर बच्चे शामिल; स्वास्थ्य मंत्री बोले- मुझे फांसी दे दो, यह मेरी नाकामी हैCurrency Reform: चंद्रबाबू नायडू की बड़ी मांग, देश में 500, 1000 और 2000 रुपये के नोट बंद करने का दिया सुझाव, सिर्फ 100 और 200 रुपये के नोट रखने की वकालतYamuna Cruise Service: दिल्ली में कल से शुरू होगी ‘नमो यमुना क्रूज’ सेवा, सोनिया विहार से जगतपुर तक एक घंटे का होगा रोमांचक सफरHazaribagh Road Accident: अंतिम संस्कार के लिए शव लेकर वाराणसी जा रहे लोगों की गाड़ी को टैंकर ने मारी टक्कर, 7 की मौत और 13 घायलWest Bengal Encounter: भतीजी से दुष्कर्म और हत्या के आरोपी दिलीप रॉय की पुलिस मुठभेड़ में मौत, बिहार भागने की फिराक में था आरोपी

यूपी के मंत्री का बड़ा दावा;”कई राज खोलने वाला था अतीक,विपक्ष ने उसकी हत्या कराई”

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

“अतीक कई राज खोलने वाला था, विपक्ष ने उसकी हत्या कराई” : यूपी के मंत्री का बड़ा दावा

माफिया अतीक अहमद (Atiq Ahmed) और अशरफ की 15 अप्रैल को प्रयागराज में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. घटना को प्रयागराज मेडिकल कॉलेज के बाहर अंजाम दिया गया था.

अतीक अहमद की हत्या को लेकर यूपी सरकार के मंत्री ने बड़ा बयान

माफिया अतीक अहमद की हत्या को लेकर यूपी सरकार के मंत्री ने बड़ा बयान दिया है. यूपी के पशुपालन और डेयरी मंत्री धर्मपाल सिंह ने शनिवार को कहा कि अतीक अहमद कई बड़े राज खोलने वाला था, लेकिन इससे पहले ही विपक्ष ने उसकी हत्या करवा दी. धर्मपाल सिंह ने आगे कहा कि सच्चाई ये है कि अतीक की हत्या में विपक्ष मिला हुआ है. वो कई बड़े राज खोलने ही वाला था. लेकिन इससे पहले की वो कुछ बता पाता विपक्ष ने उसकी हत्या करवा दी.

15 अप्रैल को हुई थी हत्या

Advertisement

माफिया अतीक अहमद (Atiq Ahmed) और अशरफ की 15 अप्रैल को प्रयागराज में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. घटना को प्रयागराज मेडिकल कॉलेज के बाहर अंजाम दिया गया था. दोनों को ही 10 से अधिक गोली मारी गई थी. इस मामले में पुलिस ने 3 लोगों को गिरफ्तार किया था. अतीक और अशरफ को मेडिकल के लिए ले जाया गया था. मारे गए गैंगस्टर के वकील विजय मिश्रा ने बताया था कि पत्रकारों की भीड़ में से किसी ने अतीक अहमद और उनके भाई पर बेहद करीब से फायरिंग की. मिश्रा ने कहा था कि जब उन्हें गोली मारी गई तो वह उनके साथ खड़े थे.

घटना के कुछ वीडियो भी सामने आए हैं जिसमें अतीक अहमद और उसके भाई को पत्रकारों से बात करते हुए देखा जा सकता था, तभी किसी ने सरगना के सिर पर गोली मार दी. अगले ही पल उसके भाई को भी गोली मार दी गई.

सीएम योगी आदित्यनाथ ने दिए उच्चस्तरीय जांच के आदेश

इस घटना को उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने बेहद गंभीरता से लेते हुए तुरंत घटना का संज्ञान लिया था. सीएम योगी ने घटना के बाद तुरंत उच्‍चस्‍तरीय बैठक बुलाई और पूरे मामले की उच्‍चस्‍तरीय जांच के आदेश दिए थे. मुख्‍यमंत्री ने तीन सदस्‍यीय जांच आयोग के गठन के निर्देश भी दिए था. इस मामले में तीन हमलावरों को गिरफ्तार किया गया था.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *