सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

UP Lok Sabha Election 2024: ‘पीएम मोदी के साथ गरीब नहीं अमीर लोग दिखते हैं’, रायबरेली में प्रियंका गांधी का बीजेपी पर हमला

3 मिनट पढ़ें
UP Lok Sabha Election 2024: 'पीएम मोदी के साथ गरीब नहीं अमीर लोग दिखते हैं', रायबरेली में प्रियंका गांधी का बीजेपी पर हमला

UP Lok Sabha Election 2024: 'पीएम मोदी के साथ गरीब नहीं अमीर लोग दिखते हैं', रायबरेली में प्रियंका गांधी का बीजेपी पर हमला

Advertisement
UP Lok Sabha Elections 2024: कांग्रेस रायबरेली सीट को लेकर अपनी पूरी ताकत झोंक रही है. इसलिए पार्टी की तरफ से सारे दिग्गज नेता को रायबरेली में जनसभा को संबोधित करने के लिए भेजा जा रहा है. रायबरेली दिग्गज नेताओं को जमघट लगा हुआ है. इसी क्रम में आज प्रियंका गांधी रायबरेली पहुंची, जहां से राहुल गांधी चुनावी मैदान में हैं. यहां उन्होंने एक जनसभा को संबोधित किया.

प्रियंका गांधी ने कहा कि यह रायबरेली वालों की खासियत है कि आजादी की लड़ाई से लेकर अब तक लोकतंत्र की रक्षा के लिए अपने लड़ाई लड़ी. आज के समय में नेता जनता के बीच में न आकर जो मन में आता है वह कर रहे हैं. इसका सबसे बड़ा उदाहरण हमारे प्रधानमंत्री मोदी हैं. पीएम मोदी देश के परिवार के मुखिया हैं, लेकिन उन्हें गाजा बाजा बहुत पसंद है. देश की जनता उन्हें अपने भूखे पेट के बारे में बताती है तो वे कहते हैं मैं तुम्हारा मान सम्मान बढ़ा रहा हूं. उनके साथ कोई एक गरीब आदमी नहीं दिखता बल्कि अमीर लोग दिखते हैं.

पीएम मोदी पर किया वार 

प्रियंका गांधी ने कहा कि पीएम मोदी 10 साल से बनारस के सांसद हैं, लेकिन एक बार भी वह किसी गांव में नहीं गए, जबकि देश की पूर्व पीएम इंदिरा गांधी और राजीव गांधी जब प्रधानमंत्री थे तब वे गांव-गांव जाकर लोगों से मिलते थे. आज किसानों से नहीं मिला जाता, वे आवारा जानवर की समस्या से त्रस्त हैं. खेती के हर सामान पर जीएसटी टैक्स लगा दिया गया है. किसान कर्ज ले रहा है, चुका नहीं पा रहा आत्महत्या कर रहा है. युवाओं में बेरोजगारी बढ़ गई है. परीक्षाएं युवा देते हैं, वह लीक हो जा रही है. 30-30 साल के युवा आज भी सिर्फ परीक्षाएं दे रहे हैं.

नोट बन्दी को लेकर भी प्रियंका गांधी ने कहा कि सरकार ने बिना सोचे समझे नोट बन्दी की. देशभक्ति के नाम पर आपने कतार में लगकर अपनी छोटी छोटी बचत बैंक में डाल दी. काला धन लाने का वादा किया, जोकि फेल हो गया. उसके बाद जीएसटी लाई गई. छोटे व्यापारी आज भी इससे परेशान हैं.

प्रियंका गांधी ने बीजेपी पार्टी को घेरा 

Advertisement

प्रियंका गांधी ने कहा कि आजादी के 55 साल में कांग्रेस पार्टी कभी दुनिया की सबसे ज्यादा पैसे वाली पार्टी नहीं बनी, लेकिन पिछले 10 साल में बीजेपी दुनिया की सबसे बड़ी पैसे वाली पार्टी बन गई. इसके पीछे कारण वह काला धन है, जो पीएम मोदी लाने की बात कहते थे. प्रियंका ने कहा कि नोटबंदी लगाकर जो काला धन लाने की बात होती थी वह सब चंदा के रूप में बीजेपी को चला गया है. इसका सबूत इलेक्टोरल बॉन्ड की रिपोर्ट है. इसमें उस कंपनी का नाम भी है जिसने वैक्सीन लगाई थी. उसने 52 करोड़ रुपये का चंदा बीजेपी को दिया है.

प्रियंका गांधी ने की जनता से खास अपील 

प्रियंका गांधी ने कहा कि केंद्र में दस साल से बीजेपी की सरकार है, लेकिन आज तक रायबरेली में जितने काम हुए, वे सब कांग्रेस के समय में हुए. इनके पास आपको बताने के लिए कुछ है नहीं, इसलिए आपको डरा रहे हैं कि कांग्रेस आएगी तो आपकी भैंस खोल ले जाएगी. राहुल गांधी को और कांग्रेस को भारी मतों से जिताइए ताकि हम आपको और आगे बढ़ा सकें.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *