सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

UNWF India: यूनाइटेड नेशन वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा सिहोर, गुजरात के प्राथमिक विद्यालय में 300 छात्रों को खाद्य सामग्री का वितरण, छात्रों को शिक्षा के प्रति किया प्रेरित

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

UNWF India: यूनाइटेड नेशन वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा सिहोर, गुजरात के प्राथमिक विद्यालय में 300 छात्रों को खाद्य सामग्री का वितरण, छात्रों को शिक्षा के प्रति किया प्रेरित

संयुक्त राष्ट्र वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा आज सिहोर स्थित एक प्राथमिक विद्यालय में 300 छात्रों को खाद्य सामग्री (Food Refreshment) वितरित की गई। इस आयोजन का नेतृत्व राकेश मुनि जी, संस्था के संस्कृति और शांति, अध्यक्ष गुजरात ने किया हैं।

कार्यक्रम के दौरान राकेश मुनि जी ने बच्चों को न केवल पौष्टिक आहार का महत्व बताया, बल्कि उन्हें मेहनत से पढ़ाई करने और उज्जवल भविष्य की दिशा में आगे बढ़ने के लिए भी प्रेरित किया। उन्होंने कहा, “आप सभी बच्चे देश का भविष्य हैं। शिक्षा के माध्यम से ही आप अपने सपनों को साकार कर सकते हैं।”

Advertisement

विद्यालय प्रशासन और स्थानीय लोगों ने इस सामाजिक पहल के लिए यूनाइटेड नेशन वेलफेयर फाउंडेशन और राकेश मुनि जी का हृदय से धन्यवाद व्यक्त किया। छात्रों में इस कार्यक्रम को लेकर उत्साह और प्रेरणा का वातावरण देखने को मिला। राकेश मुनि जी ने सबको अधिक से अधिक संख्या में संस्था से जुड़ने की अपील भी की। इस अवसर पर एडवोकेट डॉ. प्रियंका अरोड़ा अध्यक्ष यूनाइटेड नेशन वेलफेयर फाउंडेशन ने कहा:
“बच्चों में शिक्षा के प्रति जागरूकता और आत्मविश्वास जगाना हमारी ज़िम्मेदारी है। इस तरह के आयोजन न सिर्फ उनके मनोबल को बढ़ाते हैं, बल्कि उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा भी देते हैं।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *