सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 28 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
MCD recruitment 2026: संदीप कपूर नें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा तथा शीर्ष नेतृत्व का जताया आभारYash Maheshwari controversy: खजूरी थाने में कॉमेडियन के यश माहेश्वरी के खिलाफ शिकायत दी : प्रमोद झाDelhi traffic relief: दिल्ली की सड़कों को जाम से मिलेगी राहत विकास परियोजनाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर : संजय गोयलDelhi skill development center: आधुनिक कौशल विकास केंद्र खोलेगा युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते : प्रवीण निमेषRinku Singh Wedding: रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में, रिसेप्शन में 2,000 मेहमानTractor Sales: त्योहारी सीजन में ट्रैक्टरों की बंपर बिक्री, आंकड़ा 1 लाख के पारSilver Price Today: चांदी में जोरदार तेजी, MCX पर 6% अपर सर्किट के साथ 1.54 लाख रुपये के पारIndore Double Murder: 50 लाख रुपये के विवाद में डबल मर्डर, मुख्य आरोपी हर्ष दिल्ली से गिरफ्तार

Vinod Jais: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश का विकास हुआ जन जन का कल्याण हुआ : विनोद जायस

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

Vinod Jais: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश का विकास हुआ
जन जन का कल्याण हुआ : विनोद जायस

नई दिल्ली ( शिवा कौशिक ) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के सबसे लंबे समय तक निर्वाचित पीएम के रूप में ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने 4,399 दिनों तक प्रधानमंत्री पद पर रहकर देश के पहले पीएम पंडित जवाहरलाल नेहरू का रिकॉर्ड तोड़ते हुए सबसे लंबे कार्यकाल का रिकॉर्ड बनाया है। इसी विषय पर बात करते हुए उत्तर पूर्वी भाजपा जिला के उपाध्यक्ष विनोद जायस ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह 12 वर्षों का कार्यकाल जन कल्याण, सुशासन, सेवा, गरीब कल्याण और जन जन के उत्थान को समर्पित रहा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत देश आत्मविश्वास से भरा, सुरक्षित बना और पूरे विश्व में एक सम्मानित राष्ट्र बना। श्री जायस ने कहा कि नरेंद्र मोदी की सरकार में योजनाएं हवा में नहीं होती बल्कि जमीन पर उतरती है, उनके नेतृत्व में जिस योजना का शिलान्यास होता है, उसका तय समय पर लोकार्पण भी होता है और लोगों तक उन योजनाओं का लाभ भी पहुंचता है। उन्होंने कहा कि जब देश को लोकप्रिय और दूरदर्शी सोच वाला नेता मिलता है तो परिणाम आने में देर नहीं लगती। श्री जायस ने कहा कि पिछले 12 वर्षों में देश की जनता ने बदलते भारत को देखा है, विकसित भारत को देखा है, विकास की राह पर तेजी से बढ़ रहे भारत को देखा है। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा चलाए गए सफल कार्यक्रमों से 25 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से ऊपर उठाने में सफलता मिली है, 4 करोड़ परिवारों को सिर ढकने के लिए पक्का मकान दिया गया है जो कि शानदार कार्य है। श्री जायस ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शासन में नए उद्यमियों के लिए मुद्रा योजना, युवाओं के लिए स्टार्टअप योजना और भ्रष्टाचार मुक्त भारत बनाने की दिशा में किए गए कामों ने देश को नई पहचान दी है। उन्होंने कहा कि आगे आने वाले वर्षों में भारत देश और भी अधिक मजबूत होगा और जनता की तरक्की होगी।

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *