सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

चाचा शिवपाल का कटा पत्ता, अखिलेश यादव ने इस ब्राह्मण नेता को विधानसभा में बनाया नेता प्रतिपक्ष

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

Mata Prasad Pandey the leader of opposition in UP Vidhansabha Not Shivpal Yadav चाचा शिवपाल का कटा पत्ता, अखिलेश यादव ने इस ब्राह्मण नेता को विधानसभा में बनाया नेता प्रतिपक्ष

 

Mata Prasad Pandey LOP: उत्तर प्रदेश की राजनीति में काफी दिन से चल रही चर्चा कि यूपी विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष कौन होगा, इस पर अब विराम लग गया है. समाजवादी पार्टी की तरफ से विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष के तौर पर ब्राह्मण फेस माता प्रसाद पांडेय के नाम पर मुहर लग चुकी है. सपा ने लेटर जरी करते हुए इसका ऐलान किया है. माता प्रसाद पांडेय अखिलेश सरकार में विधानसभा अध्यक्ष भी रह चुके हैं. इसके साथ ही महबूब अली को सपा ने विधनासभा में अधिष्ठाता मंडल, कमाल अख्तर को मुख्य सचेतक और राकेश कुमार उर्फ आर के वर्मा को उपसचेतक की जिम्मेदारी दी है.

सारे कयासों के विपरीत जाकर सपा मुखिया अखिलेश ने माता प्रसाद पांडेय को नेता प्रतिपक्ष बनाया, काफी दिनों से चर्चा थी कि विधानसभा में अखिलेश यादव चाचा शिवपाल को भी यह जिम्मेदारी दे सकते हैं. हालांकि अब शिवपाल का नाम भी इस लिस्ट से बाहर हो गया. इसके साथ ही इस लिस्ट में सपा नेता इंद्रजीत सरोज का भी नाम था, वहीं उन्होंने अपने बयान से साफ कर दिया था कि यूपी विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष के लिए मैं दौड़ में नहीं हूं, जो राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनेंगे वही सर्वोपरि होगा.

Advertisement

 

पीडीए के बाद अखिलेश ने चला ब्राह्मण कार्ड

अब सिद्धार्थनगर की इटवा सीट से विधायक माता प्रसाद पांडेय कल से यूपी विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष की कुर्सी पर बैठेंगे. यूपी की राजनीति में अखिलेश यादव ने पीडीए के बाद यह चौंकाने वाला ब्राह्मण कार्ड चला है. माता प्रसाद पांडेय को सपा मुखिया अखिलेश यादव का करीबी माना जाता है, चर्चा थी कि सपा अध्यक्ष अपने पीडीए के तहत किसी पिछड़े समुदाय से आने वाला नेता को यह जिम्मेदारी देंगे. हालांकि अखिलेश ने माता प्रसाद पांडेय के नाम पर मुहर लगाकर सभी को चौंका दिया है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *