सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 29 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Mayfair Society Event: मेफेयर सोसायटी में बच्चों ने चित्रकला प्रतियोगिता के जरिए दिया ई-कचरा प्रबंधन का संदेशDelhi Air Pollution: दिल्ली की जहरीली हवा साबित हो रही है जान लेवा : आदेश भारद्वाजDelhi Girls Safety: पार्कों में भी सुरक्षित नहीं हैं राजधानी में बालिकाएं : परमानन्द शर्माIndia Vs Sri Lanka: 13 दिसंबर से भिड़ेंगे भारत-श्रीलंका, जानें संभावित वनडे टीम और पूरा कार्यक्रमAfghanistan School Blast: कुनार में स्कूल के पास डायनामाइट गोदाम में विस्फोट, सात छात्रों की जान गईGuna Road Accident: गुना में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, चार लोगों ने मौके पर तोड़ा दमPauri Road Accident: पौड़ी के रिखणीखाल में मैक्स वाहन खाई में गिरा, 8 की मौत, कई घायलDMK Amit Shah Meeting: परिसीमन विधेयक से पहले शाह से मिले DMK सांसद, लोकसभा में INDIA ब्लॉक से अलग होंगी सीटें

उमा भारती ने दिखाया अपना रौद्र रूप, शराब दुकान में बरसाए पत्थर, कहा- महिलाओं से बदतमीजी करते हैं शराबी

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

मध्यप्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने आज अपना रौद्र रूप दिखाया। उमा भारती ने आज एक शराब दुकान को निशाना बनाया। उमा अचानक भोपाल की एक शराब दुकान पर धमक पड़ी और फिर पत्थर से बोतलें फोड़ती हुई नज़र आई। पूर्व सीएम शाम करीब साढ़े 4 बजे भेल क्षेत्र के बरखेड़ा पठानी पहुंचीं। यहां आजाद नगर में शराब की एक दुकान है। उमा कई बार राज्य में शराबबंदी की मांग कर चुकी हैं।

कांग्रेस नेता ने उमा की तारीफ की

कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री जीतू पटवारी ने उमा को साहसी बताते हुए उनकी तारीफ की। पटवारी ने कहा- भाजपा में कोई तो है, जिसकी कथनी और करनी में अंतर नहीं है। उमा के आजाद नगर पहुंचने पर बड़ी तादाद में स्थानीय लोग जुट गए। इसके बाद पूर्व सीएम ने पत्थर उठाया और दुकान में घुसकर बोतलें तोड़ दीं। उमा की दबंगई से सहमे ठेकेदार ने पुलिस को सूचना तक नहीं दी। भारती ने कहा- यह मजदूरों की बस्ती है। पास में मंदिर हैं और स्कूल हैं। जब लड़कियां और महिलाएं छतों पर खड़ी होती हैं तो शराबी लोग उनके तरफ मुंह करके लघु शंका तक करते हैं। यह महिलाओं का अपमान हैं।

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *