सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 5 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Yamuna River Safari: यमुना क्रूज सफारी से दिल्ली-एनसीआर में पर्यटन को मिलेगा नया आयाम : डॉ. यूके चौधरीDelhi Traffic Jam: दिवाली से पहले साउथ एक्स रिंग रोड पर कई किलोमीटर लंबा जाम, विकास मार्ग पर पैदल मार्च के चलते आज ट्रैफिक डायवर्जनParvinder Singh Jhota Murder Case: झोटा हत्याकांड में पंजाब सरकार और इंसाफ कमेटी के बीच समझौता, पत्नी को 2 करोड़ मुआवजा और सरकारी नौकरी, 6 नवंबर को होगा पोस्टमार्टमSharad Pawar Health Update: शरद पवार फिर मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती, पीएम मोदी ने फोन कर पूछा हालचाल, बोले- आप आराम करिए, हम और सुप्रिया देश संभालेंगेSchool Child Death: मयूर विहार के निजी स्कूल में तीसरी कक्षा की बच्ची की अचानक मौत, CPR ट्रेनिंग और आपातकालीन चिकित्सा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवालChain Snatching: आनंद विहार में तीन झपटमारी की वारदातों का खुलासा, पांच पुराने मामलों में शामिल आरोपी गिरफ्तारIllegal Firecrackers: दिल्ली के शाहदरा में 311.97 किलो अवैध पटाखे बरामद, ANTF ने 26 वर्षीय युवक को किया गिरफ्तारGambling Arrest: दिल्ली के मंडोली एक्सटेंशन में ताश के पत्तों से जुआ खेलते दो आरोपी गिरफ्तार, 1,000 रुपये नकद बरामद

Ukraine War: रूस ने ड्रोन से कई क्षेत्र किए तहस-नहस

3 मिनट पढ़ें

रूस ने यूक्रेन पर अब तक का सबसे बड़ा हमला किया है। उसने सोमवार तड़के कीव के ऊपर उस वक्त 23 स्व-विस्फोटक ड्रोन लॉन्च किए जब लोग सो रहे थे। इसे यूक्रेन ने कीव पर अब तक हुए सबसे बड़े ड्रोन हमलों में से एक मानते हुए आतंकी हमला करार दिया है। हालांकि कीव प्रशासन का दावा है कि उसने 18 ड्रोन मार गिराए हैं और किसी बड़े जनहानि की सूचना नहीं है, लेकिन कई क्षेत्र तहस-नहस हो गए हैं।

सेंट निकोलस दिवस

यूक्रेन की सरकारी आपातकाल सेवा के प्रमुख सेरही कुक ने टेलीग्राम पर लिखा कि सोमवार को सेंट निकोलस दिवस था। यह ऐसा अवसर है जबसे यूक्रेन में क्रिसमस की छुट्टियों की शुरुआत होती है। बच्चे आमतौर पर तकिए के नीचे छिपे हुए अपने पहले उपहार प्राप्त करते हैं, लेकिन रूसियों ने इस तरह से हमारे बच्चों को छुट्टी की बधाई दी। यूक्रेनी मानवाधिकार प्रमुख दिमित्रो लुबिनेट्स ने कहा, रात में जब हर कोई सपनों में चमत्कार की प्रतीक्षा कर रहा होता है, तब एक आतंकी देश ने यूक्रेन को आतंकित करना जारी रखा।

ड्रोन हमलों में कई मकान क्षतिग्रस्त

शहर के अधिकारियों ने बताया कि गिराए गए ड्रोन के मलबे के टुकड़ों ने मध्य सोलोमियांस्की जिले में एक सड़क क्षतिग्रस्त कर दी और कीव के शेवचेन्स्की जिले में बहुमंजिला इमारत की खिड़कियां तोड़ डालीं। इन ड्रोन हमलों में कई मकान क्षतिग्रस्त हो गए। यूक्रेन की वायु सेना ने बताया कि रूस द्वारा अजोव सागर के पूर्वी तट से दागे गए विस्फोटक ड्रोनों ने ऊर्जा ढांचों पर सर्दियों में यूक्रेनियों को परेशान करने के मकसद से हमले किए। देश भर में कई दर्जन मिसाइलें दागी गईं जिससे व्यापक स्तर बिजली आपूर्ति बाधित हुई।

व्लादिमीर पुतिन इस वक्त बौखलाए हुए हैं: यूक्रेन

रूस करीब हफ्ते भर से यूक्रेन पर एक के बाद एक भीषण मिसाइल और ड्रोन हमले कर रहा है। सोमवार की सुबह किए गए हमलों से यूक्रेनी शहरों में अफरातफरी और चीख-पुकार मच गई है। सड़कों पर रूस के हवाई हमलों के प्रति लोगों को सतर्क करने वाले बजते सायरन ने दहशत का माहौल बना दिया। यूक्रेनी रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन इस वक्त बौखलाए हुए हैं और यूक्रेन को घुटने पर लाना चाहते हैं। उसने रूस के इस हमले को आतंकवादी हमला करार दिया है। हालांकि, यूक्रेन का दावा है कि रूस ने 35 ड्रोन भेजे थे, जिनमें से 30 को मार गिराया गया है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *