सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 26 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

रूस के हमले के बाद यूक्रेन की भारत से अपील, हालात संभालने में करिए हमारी मदद

2 मिनट पढ़ें
रूस के हमले के बाद यूक्रेन की भारत से अपील, हालात संभालने में करिए हमारी मदद

रूस के हमले के बाद यूक्रेन की भारत से अपील, हालात संभालने में करिए हमारी मदद

Advertisement

यूक्रेन को लेकर बढ़ते तनाव के बीच नई दिल्ली में यूक्रेन के राजदूत इगोर पोलिखा ने बड़ी बात कही है। उन्होंने कहा है कि नई दिल्ली और रूस के बीच विशेष संबंध हैं। ऐसे में नई दिल्ली हालात को नियंत्रित करने में अधिक सक्रिय भूमिका निभा सकती है। पोलिखा ने कहा है कि हम पीएम नरेंद्र मोदी से अपील करते हैं रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को जल्द से जल्द हमारे राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की से संपर्क कराएं।यूक्रेन-रूस विवाद पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत ने कहा है कि इस मसले का शांतिपूर्ण तरीके से समाधान निकालना जरूरी है।

भारतीय नागरिकों को सुरक्षित बाहर निकालना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता

भारत ने कहा है कि कूटनीतिक हल समय की आवश्यकता हैं। भारत ने कहा कि वो इस मामले में दोनों देशों के सपंर्क में हैं और यूक्रेन में 20 हजार से अधिक भारतीय नागरिकों को सुरक्षित बाहर निकालना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की बैठक में भारत के स्थायी प्रतिनिधि टीएस तिरुमूर्ति ने कहा था कि हम एक ठोस समाधान खोजने की दिशा में काम कर रहे हैं जो तनाव को कम कर सकता है। अंतरराष्ट्रीय शांति और सुरक्षा के लिए शांतिपूर्ण और कूटनीतिक हल समय की जरूरत हैं।

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *