सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 7 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराFood Adulteration: मिलावटखोरों पर कार्रवाई से त्योहारों में जनता को मिलेगा शुद्ध खाद्य पदार्थों का भरोसा : विनीत जैनSolar Energy: दिल्ली की हर छत को सौर ऊर्जा से जोड़ने की पहल सराहनीय : राजकुमार बल्लनDelhi Laxmi Yojana: इस बार भी दीपावली पर महिलाओं के खातों में नहीं आए पैसे, मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर भी नहीं मिला : नीलम चौधरीMumbai Building Fire: घाटकोपर की 25 मंजिला इमारत की 23वीं मंजिल पर लगी आग, एक व्यक्ति के झुलसने की खबरVaibhav Sooryavanshi Bihar Captain: वैभव सूर्यवंशी को मिली बिहार की कप्तानी, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के शुरुआती दो मैचों में संभालेंगे कमान

Udhampur Encounter: उधमपुर में बड़ी कार्रवाई, जैश-ए-मोहम्मद के दो आतंकी ढेर

3 मिनट पढ़ें

Udhampur Encounter: उधमपुर में बड़ी कार्रवाई, जैश-ए-मोहम्मद के दो आतंकी ढेर

जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले में भारतीय सेना और अन्य सुरक्षा बलों ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए जैश-ए-मोहम्मद संगठन के दो आतंकवादियों को मुठभेड़ में मार गिराया है। यह कार्रवाई उस समय हुई जब सुरक्षा बलों को इलाके में आतंकियों की मौजूदगी की पुख्ता सूचना मिली थी। जानकारी के आधार पर सेना ने उधमपुर के घने जंगल क्षेत्र में स्थित एक गुफा को घेरकर तलाशी अभियान शुरू किया, जहां आतंकी छिपे हुए थे।

सेना के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मारे गए आतंकियों में जैश-ए-मोहम्मद का एक शीर्ष कमांडर भी शामिल है। बुधवार शाम करीब साढ़े सात बजे आतंकियों ने अंधेरे का फायदा उठाकर घेराबंदी तोड़कर भागने की कोशिश की, लेकिन सुरक्षा बलों ने मुस्तैदी दिखाते हुए मोर्चा संभाल लिया। इस दौरान दोनों ओर से भीषण गोलीबारी हुई और जोरदार धमाकों की आवाजें सुनाई दीं। लंबे समय तक चली मुठभेड़ के बाद सुरक्षा बलों ने दोनों आतंकियों को मार गिराया।

अधिकारियों के अनुसार, ऑपरेशन को पूरी तरह सफल बनाने के लिए इलाके में अतिरिक्त बल तैनात किए गए थे। पैराट्रूपर्स, श्वान दस्ते और अन्य विशेष इकाइयों को मौके पर भेजकर घेराबंदी और मजबूत की गई, ताकि कोई भी आतंकी भागने न पाए। मुठभेड़ के बाद पूरे क्षेत्र में सघन तलाशी अभियान चलाया गया, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि कोई अन्य आतंकी आसपास छिपा न हो।

गौरतलब है कि यह 15 दिसंबर के बाद उधमपुर जिले में दूसरी बड़ी मुठभेड़ है। इससे पहले सौन गांव में हुई मुठभेड़ के दौरान एक पुलिसकर्मी शहीद हो गया था, जबकि आतंकी घने जंगल और अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए थे। इसके अलावा जनवरी महीने में जम्मू क्षेत्र के अन्य हिस्सों में भी कई मुठभेड़ें हुईं। कठुआ जिले में जैश-ए-मोहम्मद के पाकिस्तानी आतंकी उस्मान को ढेर किया गया था, जबकि किश्तवाड़ के चतरू वन क्षेत्र में हुई मुठभेड़ में एक पैराट्रूपर शहीद हो गया था।

सुरक्षा एजेंसियों का कहना है कि जम्मू क्षेत्र के ऊपरी और दुर्गम इलाकों में छिपे आतंकियों को खत्म करने के लिए लगातार गहन अभियान चलाए जा रहे हैं। मारा गया आतंकी उस्मान भी उसी गिरोह का हिस्सा था, जो लंबे समय से उधमपुर और आसपास के क्षेत्रों में सक्रिय था। सुरक्षा बलों की इस कार्रवाई को आतंक के नेटवर्क पर बड़ी चोट माना जा रहा है और अधिकारियों का कहना है कि आने वाले दिनों में ऐसे ऑपरेशन और तेज किए जाएंगे।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *