सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 26 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

Udhampur Blast: जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में अदालत परिसर के बाहर विस्फोट में 1 व्यक्ति की मौत, 13 घायल

2 मिनट पढ़ें
Udhampur Blast: जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में अदालत परिसर के बाहर विस्फोट में 1 व्यक्ति की मौत, 13 घायल

Udhampur Blast: जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में अदालत परिसर के बाहर विस्फोट में 1 व्यक्ति की मौत, 13 घायल

Advertisement

Udhampur Blast: जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में अदालत परिसर के बाहर विस्फोट में 1 व्यक्ति की मौत, 13 घायल

जम्मू क्षेत्र के उधमपुर शहर में आज जिला अदालत के बाहर विस्फोट में एक व्यक्ति की मौत हो गई और 13 अन्य घायल हो गए। पुलिस अधिकारी ने बताया कि उधमपुर कस्बे के सलाथिया चौक पर एक विस्फोट की खबर मिली। हालांकि, घटना के संबंध में उन्होंने अधिक जानकारी साझा करने से इनकार करते हुए कहा कि पुलिस मामले की जांच के लिए मौके पर पहुंची हुई है। केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने घटना के बारे में ट्वीट कर जानकारी दी है।

विस्फोट के सही कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है

उन्होंने कहा कि विस्फोट के सही कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। केंद्रीय मंत्री के मुताबिक, इस विस्फोट में 13 लोग घायल हुए हैं। उन्होंने कहा कि इस घटना में एक की जान चली गई और 13 घायलों को अस्पताल ले जाया गया। मैं डीसी श्रीमती इंदु चिब के साथ मिनट दर मिनट संपर्क में हूं। वहीं, उधमपुर के SSP विनोद कुमार ने कहा कि उधमपुर के सलाथिया चौक पर विस्फोट में सात लोग घायल हुए हैं।

Advertisement

घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है

अधिकारी ने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है आगे की जांच में विस्फोट की तीव्रता का खुलासा किया जाएगा। एक डॉक्टर ने मीडिया से कहा कि कुल 15 लोग घायल हुए, जिनमें से 1 ने दम तोड़ दिया।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *