सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 7 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराFood Adulteration: मिलावटखोरों पर कार्रवाई से त्योहारों में जनता को मिलेगा शुद्ध खाद्य पदार्थों का भरोसा : विनीत जैनSolar Energy: दिल्ली की हर छत को सौर ऊर्जा से जोड़ने की पहल सराहनीय : राजकुमार बल्लनDelhi Laxmi Yojana: इस बार भी दीपावली पर महिलाओं के खातों में नहीं आए पैसे, मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर भी नहीं मिला : नीलम चौधरीMumbai Building Fire: घाटकोपर की 25 मंजिला इमारत की 23वीं मंजिल पर लगी आग, एक व्यक्ति के झुलसने की खबरVaibhav Sooryavanshi Bihar Captain: वैभव सूर्यवंशी को मिली बिहार की कप्तानी, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के शुरुआती दो मैचों में संभालेंगे कमान

Udhampur Accident: उधमपुर में अमरनाथ यात्रियों की कार को ट्रक ने मारी जोरदार टक्कर, पांच श्रद्धालु घायल

2 मिनट पढ़ें

Udhampur Accident: उधमपुर में अमरनाथ यात्रियों की कार को ट्रक ने मारी जोरदार टक्कर, पांच श्रद्धालु घायल

जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले के बटाल बलियां इलाके में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक हादसा उस वक्त हुआ, जब अमरनाथ यात्रा पर जा रहे श्रद्धालुओं की कार को एक तेज़ रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। इस टक्कर में कार में सवार आठ लोगों में से पांच गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे की पुष्टि करते हुए सीआरपीएफ की 137वीं बटालियन के कर्मी करतार सिंह ने बताया कि यह दुर्घटना उस समय हुई जब श्रद्धालुओं से भरी एक कार, जो उत्तर प्रदेश की नंबर प्लेट वाली थी, अमरनाथ यात्रा के लिए आगे बढ़ रही थी। तभी पंजाब नंबर के एक ट्रक ने अचानक सामने से आकर उसे जबरदस्त टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि कार डिवाइडर पर चढ़कर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घटनास्थल का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें कार की हालत देखकर साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि हादसा कितना खतरनाक रहा होगा। वीडियो में यह भी देखा जा सकता है कि ट्रक टक्कर मारने के बाद घटनास्थल पर ही खड़ा है, जिससे टक्कर की तीव्रता का अनुमान लगाया जा सकता है।

स्थानीय पुलिस और सीआरपीएफ जवानों ने तत्परता दिखाते हुए सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद भर्ती कर लिया गया। डॉक्टरों के अनुसार फिलहाल सभी की हालत स्थिर है और खतरे से बाहर हैं।

इस हादसे ने अमरनाथ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं। हर साल लाखों श्रद्धालु अमरनाथ गुफा के दर्शन के लिए यात्रा करते हैं और ऐसे हादसे उनकी जान को जोखिम में डालते हैं।

फिलहाल पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है और चालक की भूमिका की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में तेज़ रफ्तार और लापरवाही से गाड़ी चलाना हादसे की वजह मानी जा रही है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *