सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

उद्धव ठाकरे का दावा, ‘राम मंदिर के उद्घाटन के बाद बन सकते हैं गोधरा जैसे हालात’

2 मिनट पढ़ें
उद्धव ठाकरे का दावा, 'राम मंदिर के उद्घाटन के बाद बन सकते हैं गोधरा जैसे हालात'

उद्धव ठाकरे का दावा, 'राम मंदिर के उद्घाटन के बाद बन सकते हैं गोधरा जैसे हालात'

Advertisement

उद्धव ठाकरे का दावा, ‘राम मंदिर के उद्घाटन के बाद बन सकते हैं गोधरा जैसे हालात’

शिवसेना चीफ उद्धव ठाकरे ने दावा किया कि उत्तर प्रदेश के अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन के लिए सरकार बसों और ट्रकों में बड़ी संख्या में लोगों को आमंत्रित कर सकती है. लेकिन जब ये लोग वापस लौटेंगे तो “गोधरा जैसी” घटना हो सकती है. करीब 400 किलोमीटर दूर जलगांव में ठाकरे ने कहा कि ऐसी संभावना है कि सरकार राम मंदिर उद्घाटन के लिए बसों और ट्रकों में बड़ी संख्या में लोगों को आमंत्रित कर सकती है और उनकी वापसी यात्रा पर गोधरा जैसी घटना हो सकती है.

गोधरा जैसी घटना हो सकती है’

उद्धव ठाकरे ने जलगांव में कहा कि राम मंदिर के उद्घाटन के लिए देश भर से लोग अयोध्या पहुंचेंगे। जब वे वापस आएंगे तो गोधरा जैसी घटना हो सकती है।

भाजपा-आरएसएस पर साधा निशाना

Advertisement

उद्धव ठाकरे ने भाजपा और आरएसएस की आलोचना की। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके पास ऐसे प्रतीक नहीं हैं, जिन्हें लोग अपना आदर्श मान सकें। लोग सरदार पटेल और नेताजी सुभाष चंद्र बोस जैसे दिग्गजों को अपना रहे हैं।

‘भाजपा-आरएसएस की अपनी कोई उपलब्धियां नहीं’

ठाकरे ने कहा कि भाजपा और आरएसएस अब उनके पिता बाल ठाकरे की विरासत पर दावा करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि दोनों की अपनी कोई उपलब्धियां नहीं हैं। ये लोग सरदार पटेल जैसी महानता कभी हासिल नहीं कर सकते हैं।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *