सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

उदयपुर-अहमदाबाद रेलवे ट्रैक पर विस्फोट, ATS ने शुरू की जांच

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

उदयपुर-अहमदाबाद रेलवे लाइन पर बने पुल पर शनिवार देर रात अज्ञात लोगों ने ब्लास्ट कर दिया। इससे पटरियों पर क्रैक आ गया। मौके पर बारूद भी मिला है। बदमाशों की साजिश पुल को उड़ाने और रेलवे ट्रैक को बर्बाद करने की थी। धमाके से चार घंटे पहले ही इस ट्रैक से ट्रेन गुजरी थी। घटना के बाद अहमदाबाद से उदयपुर आ रही ट्रेन को डूंगरपुर में रोक दिया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 31 अक्टूबर को ही इस लाइन का लोकार्पण किया था। स्थानीय ग्रामीणों के मुताबिक, उदयपुर-अहमदाबाद ट्रैक क्षतिग्रस्त हुआ है। जिसकी सूचना तुरंत ही रेलवे प्रशासन को दी। हालांकि, ट्रैक से जुड़े वायरल वीडियो को लेकर कोई पुष्टि नहीं हुई है। वीडियो में रेलवे ट्रैक टूटा हुआ साफ दिखाई दे रही है। यह आशंका जताई जा रही है कि बदमाशों ने खास मंसूबे तक नए बने ट्रैक और पुलिया को नुकसान पहुंचाया। इधर, इसी मार्ग पर चलने वाली असरवा से उदयपुर आने वाली ट्रेन पर रोक लगा दी गई है। कई और ट्रेनें प्रभावित हुई हैं। ये भी बताया जा रहा है कि बदमाशों की इस करतूत के बाद ग्रामीणों के सतर्क होने से बड़े हादसे की आशंका टल गई है। अभी 31 अक्टूबर से ही रेल लाइन शुरू हुई है। जिसका असरवा से पीएम मोदी ने उद्घाटन किया था। इसके बाद से ही यह ट्रैक सुर्खियों में है।

रेलवे के क्षेत्रीय अधिकारी बदरी प्रसाद ने कहा कि पटरियों में दरार आने से उन्हें अब बदला जाएगा। पूरी जांच के बाद इस लाइन पर रेल का संचालन फिर शुरू होगा। फिलहाल रविवार को आने-जाने वाली उदयपुर-अहमदाबाद यात्री ट्रेन तथा अहमदाबाद से आने वाली ट्रेन का संचालन रोक दिया गया है। ट्रेक की मरम्मत तथा जांच के बाद हो सकता है कि सोमवार रात तक फिर से इस लाइन पर आवागमन शुरू कर दिया जाए। इधर, उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के मुताबिक सोमवार को दोनों ट्रेनों का संचालन अहमदाबाद से डूंगरपुर तक होगा। फिलहाल डूंगरपुर से उदयपुर के बीच ट्रेनों का संचालन नहीं हो पाएगा।

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *