सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 28 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
MCD recruitment 2026: संदीप कपूर नें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा तथा शीर्ष नेतृत्व का जताया आभारYash Maheshwari controversy: खजूरी थाने में कॉमेडियन के यश माहेश्वरी के खिलाफ शिकायत दी : प्रमोद झाDelhi traffic relief: दिल्ली की सड़कों को जाम से मिलेगी राहत विकास परियोजनाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर : संजय गोयलDelhi skill development center: आधुनिक कौशल विकास केंद्र खोलेगा युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते : प्रवीण निमेषRinku Singh Wedding: रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में, रिसेप्शन में 2,000 मेहमानTractor Sales: त्योहारी सीजन में ट्रैक्टरों की बंपर बिक्री, आंकड़ा 1 लाख के पारSilver Price Today: चांदी में जोरदार तेजी, MCX पर 6% अपर सर्किट के साथ 1.54 लाख रुपये के पारIndore Double Murder: 50 लाख रुपये के विवाद में डबल मर्डर, मुख्य आरोपी हर्ष दिल्ली से गिरफ्तार

कर्नाटक: हम्पी में विदेशी महिला समेत दो महिलाओं से दुष्कर्म, एक युवक की हत्या

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

कर्नाटक: हम्पी में विदेशी महिला समेत दो महिलाओं से दुष्कर्म, एक युवक की हत्या

कर्नाटक के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल हम्पी में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। कुछ अज्ञात हमलावरों ने एक विदेशी महिला समेत दो महिलाओं के साथ दुष्कर्म किया और उनके साथ मौजूद तीन पुरुषों से मारपीट कर उन्हें पानी में फेंक दिया। इनमें से एक युवक का शव शनिवार सुबह बरामद हुआ।

पुलिस के अनुसार, यह घटना गुरुवार रात 11:00 से 11:30 बजे के बीच सनापुर झील के पास हुई। आरोपियों ने 27 वर्षीय इजरायली महिला पर्यटक और 29 वर्षीय होमस्टे संचालिका के साथ दुष्कर्म किया।

ओडिशा का एक पर्यटक, जो घटना के वक्त पीड़ित महिलाओं के साथ था, लापता हो गया था। हमलावरों ने उसे तुंगभद्रा नहर में फेंक दिया था, और शनिवार सुबह उसका शव झील में मिला। वहीं, अमेरिका और महाराष्ट्र के दो अन्य पर्यटक मारपीट में घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Advertisement

इस जघन्य अपराध की जांच के लिए विशेष पुलिस टीम गठित की गई है। मामला गंगावती रूरल पुलिस स्टेशन में दर्ज किया गया है, और मृतक का शव मिलने के बाद हत्या की धाराएं भी जोड़ी जाएंगी।

एफआईआर के अनुसार, चार पर्यटक और एक होमस्टे संचालिका सनापुर झील के पास समय बिता रहे थे, जब तीन अज्ञात लोग मोटरसाइकिल पर पहुंचे और पेट्रोल पंप के बारे में पूछने लगे। होमस्टे संचालिका ने जब बताया कि पास में कोई पेट्रोल पंप नहीं है, तो आरोपी पैसे मांगने लगे।

पर्यटकों द्वारा पैसे देने से इनकार करने पर हमलावर, जो कन्नड़ और तेलुगू भाषा बोल रहे थे, गाली-गलौज और मारपीट करने लगे। इसके बाद उन्होंने तीनों पुरुषों को जबरदस्ती नहर में धकेल दिया। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश जारी है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *