सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 29 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Mayfair Society Event: मेफेयर सोसायटी में बच्चों ने चित्रकला प्रतियोगिता के जरिए दिया ई-कचरा प्रबंधन का संदेशDelhi Air Pollution: दिल्ली की जहरीली हवा साबित हो रही है जान लेवा : आदेश भारद्वाजDelhi Girls Safety: पार्कों में भी सुरक्षित नहीं हैं राजधानी में बालिकाएं : परमानन्द शर्माIndia Vs Sri Lanka: 13 दिसंबर से भिड़ेंगे भारत-श्रीलंका, जानें संभावित वनडे टीम और पूरा कार्यक्रमAfghanistan School Blast: कुनार में स्कूल के पास डायनामाइट गोदाम में विस्फोट, सात छात्रों की जान गईGuna Road Accident: गुना में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, चार लोगों ने मौके पर तोड़ा दमPauri Road Accident: पौड़ी के रिखणीखाल में मैक्स वाहन खाई में गिरा, 8 की मौत, कई घायलDMK Amit Shah Meeting: परिसीमन विधेयक से पहले शाह से मिले DMK सांसद, लोकसभा में INDIA ब्लॉक से अलग होंगी सीटें

घोंडा में किये गए दो हजार पौधे निशुल्क वितरित : श्री दत्त शर्मा

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

 

घोंडा में किये गए दो हजार पौधे निशुल्क वितरित : श्री दत्त शर्मा

Advertisement

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में पर्यावरण मंत्री गोपाल राय के आह्वान पर दिल्ली को हरी भरी व प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए दिल्ली की सभी विधानसभाओं में दिल्ली सरकार के पर्यावरण मंत्रालय द्वारा निशुल्क पौधों का वितरण किया जा रहा है इसी कड़ी में घोंडा विधानसभा में पूर्व विधायक श्री दत्त शर्मा नें टीम के साथ लगभग 2000 पौधों का वितरण किया और साथ ही साथ लोगों से अपील की गई इन पौधों को लगाये और दिल्ली को हरा-भरा करने में अपना अहम योगदान दे । पेड़ है तो जीवन है |

श्री दत्त शर्मा नें कहा दिल्ली सरकार पर्यावरण की रक्षा के लिए अनेक योजनायें बना रही है | सरकार शहर में हृअली को बढ़ावा देने की कई योजनाओं पर काम कर रही है | जिसके तहत सभी विधानसभा क्षेत्रों में सरकार द्वारा निशुल्कपौधे वितरित कर पर्यावरण को बढ़ावा दिया जा रहा है | लोगो को इस ओर जागरूक भी किया जा रहा है | श्री दत्त शर्मा नें बताया गत दिनों ही प्रकृति के पास परिवार के साथ’ थीम के आधार पर दिल्ली में तीन सिटी फॉरेस्ट विकसित करने का निर्णय भी इसी कड़ी के तहत लिया गया | दिल्ली सरकार का तीन फॉरेस्ट विकसित करने का फैसला दिल्ली में हरियाली को बढ़ाएगा | और दिल्ली की हवा को भी शुद्ध करेगा, दिल्ली सरकार के द्वारा तीन सिटी फॉरेस्ट को विकसित करने के फैसले की प्रशंसा करते हुए कहा की दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण को रोकने में और दिल्ली की जनता को साफ व स्वच्छ वातावरण देने में यह तीनों सिटी फॉरेस्ट ख़ास भूमिका निभाएंगे।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *