Home आमने सामने बढ़ती महंगाई के बावजूद बिजली दरों में दो महीने में दो बार...

बढ़ती महंगाई के बावजूद बिजली दरों में दो महीने में दो बार बढ़ोतरी जनता पर दोहरी मार – आदेश भारद्वाज

0
3
आदेश भारद्वाज

बढ़ती महंगाई के बावजूद बिजली दरों में दो महीने में दो बार बढ़ोतरी जनता पर दोहरी मार – आदेश भारद्वाज

नई दिल्ली ( स्पर्श भारद्वाज ) : में पिछले कुछ महीनों में बिजली दरों में हुई लगातार बढ़ोतरी को लेकर दिल्ली कांग्रेस ने बीजेपी की रेखा गुप्ता सरकार पर तीखा हमला बोला है। पार्टी ने इसे आम जनता पर “दोहरी लूट” करार दिया है। इस पूरे मुद्दे पर करावल नगर कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष आदेश भारद्वाज का कहना है कि बीजेपी सरकार के राज में दिल्लीवासी बिजली के नाम पर लगातार महंगाई झेल रहे हैं। जून 2026 में दिल्ली विद्युत नियामक आयोग ने अप्रैल की ऊंची खरीद लागत के आधार पर पीपीएसी सर्चार्ज बढ़ाया। अब यह राजधानी पावर क्षेत्र में 17.94 फीसदी , यमुना पावर में 17.43 फीसदी और टाटा पावर में 16 फीसदी कर दिया गया। इससे 400 यूनिट से अधिक बिजली खपत करने वाले परिवारों के बिल में 2.5 फीसदी से 3.5 फीसदी तक की बढ़ोतरी हुई थी। आदेश भारद्वाज ने आगे कहा कि जून के बाद अब जुलाई माह के बिल में फिर मई 2026 की लागत पास की गई, जिसमें बिजली खरीद की लागत 31 फीसदी तक बढ़ गई थी। इसको लेकर अब चुपके से मासिक पी पी ए सी व्यवस्था शुरू कर दी गई है, जिससे आम जनता को हर महीने नया झटका लग रहा है। गर्मियों में एसी -कूलर की बढ़ती डिमांड का हवाला देकर सरकार जनता को लूट रही है। आदेश ने आंकड़े देते हुए कहा कि पिछले दो महीनों में दो बार पीपीएसी बढ़ोतरी से मध्यम वर्गीय परिवारों पर भारी बोझ पड़ा है। उन्होंने सरकार से सवाल करते हुए पूछा, “बीजेपी सरकार बताए कि उन्होंने केंद्र में कोयला उत्पादन और बिजली आपूर्ति को सुधारने के लिए क्या कदम उठाए? रेगुलेटरी एसेट्स के हजारों करोड़ रुपये का बोझ क्यों आम उपभोक्ता पर डाला जा रहा है? आदेश ने मांग करते हुए कहा कि रेखा गुप्ता सरकार तुरंत डीईआरसी से समीक्षा करवाए, बिजली कंपनियों की जवाबदेही तय करे। और साथ ही “200-400 यूनिट वाले परिवारों को पूरी सब्सिडी मिलनी चाहिए ताकि उन पर महंगाई की दोहरी मार ना पड़े। महंगाई से त्रस्त जनता अब और नहीं सहन करेगी। बीजेपी सरकार की नीतियों के कारण दिल्ली में बिजली क्षेत्र में पारदर्शिता की बहुत ज्यादा कमी है। महंगाई से त्रस्त जनता अब और नहीं सहन करेगी, सरकार को आगे आकर जवाब देना होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here