सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 7 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराFood Adulteration: मिलावटखोरों पर कार्रवाई से त्योहारों में जनता को मिलेगा शुद्ध खाद्य पदार्थों का भरोसा : विनीत जैनSolar Energy: दिल्ली की हर छत को सौर ऊर्जा से जोड़ने की पहल सराहनीय : राजकुमार बल्लनDelhi Laxmi Yojana: इस बार भी दीपावली पर महिलाओं के खातों में नहीं आए पैसे, मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर भी नहीं मिला : नीलम चौधरीMumbai Building Fire: घाटकोपर की 25 मंजिला इमारत की 23वीं मंजिल पर लगी आग, एक व्यक्ति के झुलसने की खबरVaibhav Sooryavanshi Bihar Captain: वैभव सूर्यवंशी को मिली बिहार की कप्तानी, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के शुरुआती दो मैचों में संभालेंगे कमान

Twisha Sharma Case: त्विशा शर्मा मामले में फरार पति समर्थ सिंह पर बढ़ा शिकंजा, भोपाल पुलिस ने इनाम बढ़ाकर ₹30 हजार किया

2 मिनट पढ़ें

Twisha Sharma Case: त्विशा शर्मा मामले में फरार पति समर्थ सिंह पर बढ़ा शिकंजा, भोपाल पुलिस ने इनाम बढ़ाकर ₹30 हजार किया

Bhopal में चर्चित त्विशा शर्मा मामले को लेकर पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। Sanjay Kumar ने बताया कि मामले में फरार चल रहे आरोपी और त्विशा शर्मा के पति समर्थ सिंह की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस ने आरोपी पर घोषित इनाम राशि बढ़ाकर 30 हजार रुपये कर दी है और उसके खिलाफ लुकआउट सर्कुलर भी जारी कर दिया गया है।

पुलिस कमिश्नर संजय कुमार ने कहा कि आरोपी की तलाश के लिए छह विशेष टीमें गठित की गई हैं, जो अलग-अलग क्षेत्रों में लगातार दबिश दे रही हैं। पुलिस तकनीकी सर्विलांस, लोकेशन ट्रैकिंग और अन्य इनपुट्स के आधार पर आरोपी तक पहुंचने की कोशिश कर रही है।

उन्होंने यह भी कहा कि मामले से जुड़ा कोई भी व्यक्ति यदि किसी प्रकार का दस्तावेज, वीडियो या अन्य अहम जानकारी रखता है तो वह पुलिस को सौंप सकता है। पुलिस हर सबूत की गंभीरता से जांच कर रही है और मामले की निष्पक्ष जांच सुनिश्चित की जा रही है।

त्विशा शर्मा केस को लेकर लगातार लोगों की नजर बनी हुई है। सोशल मीडिया पर भी इस मामले को लेकर कई तरह की चर्चाएं हो रही हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी पारदर्शिता के साथ की जा रही है और आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने का प्रयास जारी है।

इस बीच पुलिस ने आम लोगों से भी अपील की है कि यदि किसी को आरोपी समर्थ सिंह के बारे में कोई जानकारी मिलती है तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। अधिकारियों के अनुसार आरोपी की गिरफ्तारी के बाद मामले से जुड़े कई महत्वपूर्ण खुलासे हो सकते हैं।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *