सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 29 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Mayfair Society Event: मेफेयर सोसायटी में बच्चों ने चित्रकला प्रतियोगिता के जरिए दिया ई-कचरा प्रबंधन का संदेशDelhi Air Pollution: दिल्ली की जहरीली हवा साबित हो रही है जान लेवा : आदेश भारद्वाजDelhi Girls Safety: पार्कों में भी सुरक्षित नहीं हैं राजधानी में बालिकाएं : परमानन्द शर्माIndia Vs Sri Lanka: 13 दिसंबर से भिड़ेंगे भारत-श्रीलंका, जानें संभावित वनडे टीम और पूरा कार्यक्रमAfghanistan School Blast: कुनार में स्कूल के पास डायनामाइट गोदाम में विस्फोट, सात छात्रों की जान गईGuna Road Accident: गुना में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, चार लोगों ने मौके पर तोड़ा दमPauri Road Accident: पौड़ी के रिखणीखाल में मैक्स वाहन खाई में गिरा, 8 की मौत, कई घायलDMK Amit Shah Meeting: परिसीमन विधेयक से पहले शाह से मिले DMK सांसद, लोकसभा में INDIA ब्लॉक से अलग होंगी सीटें

कोशिश कर रहे हैं ‘लूडो खेलने की… कामयाब नहीं होंगे’, केंद्र सरकार पर क्यों भड़के मनोज झा?

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

‘लूडो खेलने की कोशिश कर रहे हैं… कामयाब नहीं होंगे’, केंद्र सरकार पर क्यों भड़के मनोज झा?

आरजेडी सांसद मनोज झा ने गुरुवार को कहा कि विशेष सत्र के बारे में सिर्फ दो ही लोग जान रहे हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह.

आरजेडी सांसद मनोज झा (RJD MP Manoj Jha) गुरुवार (7 सितंबर) को केंद्र सरकार (Central Government) पर जमकर बरसे. मनोज झा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) और गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) को निशाने पर लेते हुए कहा कि झूठ-मूठ का आप लूडो खेलने की कोशिश कर रहे हैं, इसमें आप कामयाब नहीं होंगे. दरअसल केंद्र सरकार ने संसद भवन में 18 से 22 सितंबर तक पांच दिनों के लिए विशेष सत्र बुलाया है. इसी को लेकर मनोज झा बोल रहे थे क्योंकि सत्र में क्या एजेंडा होगा इसका खुलासा अभी तक नहीं किया गया है.

‘प्रहलाद जोशी को भी नहीं पता है… ‘

मनोज झा ने कहा कि मैं तो सीधे कहता हूं कि यह सामान्य सत्र नहीं है, विशेष सत्र है और आज तक जब भी विशेष सत्र को बुलाया गया था तो लोगों को पता होता था कि क्यों बुलाना पड़ा. मनोज झा ने कहा कि मैं यह भी जानता हूं कि प्रहलाद जोशी को भी नहीं पता है कि इस सत्र को क्यों बुलाया गया है. पीयूष गोयल को भी नहीं पता है.

Advertisement

विशेष सत्र को लेकर मनोज झा ने आगे कहा कि इसके बारे में सिर्फ दो ही लोग जान रहे हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह, बाकी किसी को नहीं पता है कि इस सत्र को क्यों बुलाया गया है, इसलिए यह झूठ-मूठ का आप लूडो खेलने की कोशिश कर रहे हैं, इसमें आप कामयाब नहीं होंगे. आप संसदीय परंपराओं का एक तरह से कत्ल कर रहे हैं.

बता दें कि विशेष सत्र की घोषणा के बाद लगातार ‘इंडिया’ गठबंधन के नेता केंद्र सरकार पर बयानबाजी कर रही है. कुछ दिनों पहले जेडीयू ने भी विशेष सत्र पर हमला बोला था. जेडीयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा था कि इसमें पहले कैबिनेट की बैठक की जाती है, कैबिनेट की बैठक में विशेष सत्र को पास किया जाता है, लेकिन कुछ नहीं किया गया. अचानक विशेष सत्र की तारीख बता दी गई और कारण भी नहीं बताया गया है कि किस एजेंडे के लिए विशेष सत्र बुलाया गया है.

 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *