सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

‘HINDIA बनाने की कोशिश कर रहे’, भाषा विवाद के बीच कमल हासन का बीजेपी पर हमला

3 मिनट पढ़ें
कमल हासन

'HINDIA बनाने की कोशिश कर रहे', भाषा विवाद के बीच कमल हासन का बीजेपी पर हमला

Advertisement

Kamal Haasan On Language Row: तमिलनाडु में भाषा को लेकर चल रहे विवाद पर राजनीति चरम पर है. अभिनेता कमल हासन ने केंद्र में सत्ताधारी दल बीजेपी पर तमिलनाडु समेत देश के दक्षिणी राज्यों पर कथित तौर पर हिंदी थोपने का आरोप लगाया है. उन्होंने ये भी आरोप लगाया कि परिसीमन के जरिए हिंदी पट्टी के हितों को बढ़ावा दिया जा रहा है. अभिनेता और नेता कमल हासन ने केंद्र पर हमला करते हुए कहा कि वो हिंदिया (HINDIA) बनाने की कोशिश कर रहे हैं.

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन की ओर से बुलाई गई सर्वदलीय बैठक में शामिल हुए मक्कल नीधि मैयम (एमएनएम) के अध्यक्ष कमल हासन ने परिसीमन को लेकर कहा कि इस तरह का कोई फैसला गैर हिंदी भाषी राज्यों के हित में नहीं होगा. उन्होंने नई शिक्षा नीति के तहत तीन भाषीय फॉर्मूले पर कहा, ‘वे हिंदिया बना रहे हैं. केंद्र की ओर से लिया गया कोई भी फैसला गैर हिंदी भाषी राज्यों के पक्ष में नहीं होगा. ये निर्णय संघीय सिद्धांतों के खिलाफ है और गैर जरूरी है.’

परिसीमन को लेकर क्या बोले कमल हासन?

प्रस्तावित परिसीमन पर हासन ने कहा कि लोकसभा और राज्यसभा में सांसदों की संख्या में बदलाव की कोई जरूरत नहीं है. उन्होंने कहा, ‘वे ऐसी चीज की मरम्मत क्यों कर रहे हैं जो टूटी ही नहीं है? वे लोकतंत्र को मरम्मत के लिए कार्यशाला में क्यों भेज रहे हैं?’ तमिलनाडु की सत्ता में आसीन पार्टी डीएमके की चिंता है कि जनसंख्या के आधार पर किए जाने वाले परिसीमन की वजह से दक्षिणी राज्य संसद में अपनी ताकत खो देंगे, उनकी सीटें कम हो जाएंगी.

Advertisement

 

कमल हासन पहले भी दे चुके हैं चेतावनी

इससे पहले भी उन्होंने तमिलों के बीच भाषा के गौरव के महत्व पर जोर दिया. पिछले हफ्ते ही उन्होंने कहा था, ‘तमिलों ने एक भाषा के लिए अपनी जान गंवाई है. इन चीजों के साथ खिलवाड़ मत करो. यहां के बच्चे को भी पता है कि उन्हें किस भाषा की जरूरत है.’ दरअसल, तमिलनाडु ने तीन भाषा के फार्मूले को राज्य पर हिंदी थोपने की कोशिश माना है, जबकि केंद्र ने तर्क दिया है कि नीति का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि युवाओं को अलग-अलग क्षेत्रों में रोजगार मिले.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *