सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 6 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Food Adulteration: मिलावटखोरों पर कार्रवाई से त्योहारों में जनता को मिलेगा शुद्ध खाद्य पदार्थों का भरोसा : विनीत जैनSolar Energy: दिल्ली की हर छत को सौर ऊर्जा से जोड़ने की पहल सराहनीय : राजकुमार बल्लनDelhi Laxmi Yojana: इस बार भी दीपावली पर महिलाओं के खातों में नहीं आए पैसे, मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर भी नहीं मिला : नीलम चौधरी1984 Sikh Riots: 84 के सिख दंगा पीड़ितों को न्याय दिलाने की मांग को लेकर हुआ विचार-विमर्श : निर्मल जैनFood Adulteration: मुख्यमंत्री का खुद मौके पर पहुंचना बताता है कि जनता की सेहत को लेकर कितनी गंभीर है सरकार : प्रवीण निमेषChhath Puja 2026: छठ पर्व पर साफ यमुना में स्नान करेंगे श्रद्धालु : दर्शन सिंहDevendra Fadnavis Challenge: राहुल गांधी को देवेंद्र फडणवीस की खुली चुनौती, बोले- आप 1 हजार लोग लाएंगे तो हम 1 लाख लेकर आएंगेJantar Mantar Protest: प्रदर्शन मामले में CJP नेताओं से 4 घंटे पूछताछ, दिल्ली पुलिस ने पूछे करीब 70 सवाल

Trump-Zelensky Meet: ट्रंप से बहस के पहले जेलेंस्की को मिल गई थी चेतावनी? सीनेटर लिंडसे ग्राहम ने किया खुलासा

4 मिनट पढ़ें

Trump-Zelensky Meet: यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की जब ओवल ऑफिस में अमेरिकी राष्ट्रपति के साथ मुलाकात करने जा रहे थे, तभी उन्हें एक चेतावनी मिल गई थी. यह चेतावनी उन्हें रिपब्लिकन सीनेटर लिंडसे ग्राहम ने दी थी. ग्राहम ने उनसे कहा था कि किसी भी तरह के लालच में मत रहना.

दक्षिण कैरोलिना सीनेटर ग्राहम ने ‘दी न्यूयॉर्क टाइम्स’ के साथ बातचीत में बताया, ‘मैंने जेलेंस्की से कहा था कि सुरक्षा समझौतों को लेकर किसी भी तरह की बहस में मत पड़ना.’ हालांकि ऐसा नहीं हुआ और जेलेंस्की अमेरिकी धरती पर अमेरिकी मीडिया के सामने ही अमेरिकी राष्ट्रपति और उप राष्ट्रपति से उलझ गए.

इस बहस के बाद सीनेटर ग्राहम यह भी कहते हुए दिखाई दिए कि अब अमेरिका का यूक्रेन के साथ किसी भी तरह का व्यापार या समझौता अनिश्चित है. उन्होंने यह भी कहा कि यूक्रेन और अमेरिका के संबंध फिर से पटरी पर लाने के लिए अब जेलेंस्की को राष्ट्रपति पद से इस्तीफा देना होगा.

ओवल ऑफिस में क्या हुआ था?
ओवल ऑफिस में शुक्रवार (28 फरवरी) को जेलेंस्की की अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप और उप राष्ट्रपति जेडी वेंस से तीखी बहस हुई थी. रूस-यूक्रेन युद्ध को खत्म करने से जुड़े उपायों के संबंध में ट्रंप और जेलेंस्की के मत एकदम विपरीत थे. जब जेडी वेंस ने जेलेंस्की को टोंका और उनके बर्ताव को अनादरपूर्ण बताया तो जेलेंस्की भी अपनी बात पर अड़ गए.

वेंस ने कहा कि आपकी कूटनीति आपके देश को समाप्त करने जा रही है. उन्होंने यह भी कहा कि आपको प्रेसिडेंट ट्रंप को धन्यवाद देना चाहिए कि वह आपके संघर्षों को खत्म करने की कोशिश कर रहे हैं. लेकिन जेलेंस्की ने जवाब में यह कह दिया कि अमेरिका फिलहाल यूक्रेन के हालातों को महसूस नहीं कर सकता, शायद आप बाद में इसे महसूस करें.

जेलेंस्की की इस बात पर ट्रंप भड़क गए और उन्होंने जेलेंस्की को फटकार लगाते हुए कहा कि आपको यह बताने की जरूरत नहीं कि अमेरिका को क्या महसूस करना है. आप यह तय करने की स्थिति में नहीं हैं कि हमें क्या महसूस करना चाहिए. आप बस तीसरे विश्व युद्ध के साथ जुआ खेल रहे हैं.

इसके बाद ट्रंप की ओर से एक बयान जारी कर कहा गया कि राष्ट्रपति जेलेंस्की शांति के लिए तैयार नहीं हैं. उन्होंने हमारे ओवल ऑफिस में आकर अमेरिका का अपमान किया. अब वह यहां दोबारा तब आ सकते हैं, जब वह शांति के लिए तैयार हों.

ट्रंप समर्थक जेलेंस्की के बर्ताव पर उठा रहे सवाल
इस पूरी घटना के बाद से ट्रंप के समर्थक लगातार जेलेंस्की पर निशाना साध रहे हैं. सोशल मीडिया पर रिपब्लिकन समर्थक से लेकर सीनेटर्स तक जेलेंस्की के आचरण की आलोचना कर रहे हैं. सांसद मार्जोरी टेलर ने जेलेंस्की को अराजक बताया तो रिटायर्ड जनरल जैक कीन ने कहा कि ओवल ऑफिस में जेलेंस्की अगर मीडिया के सामने बस अमेरिका और ट्रंप को धन्यवाद दे देते तो बात इतनी नहीं बिगड़ती. वहीं सीएनएन के फरीद जकारिया ने कहा कि जेलेंस्की का पहला शब्द ट्रंप के लिए ‘जीनियस’ होना चाहिए था.

‘ये नाटक इसलिए रचा गया क्योंकि..’
डेमोक्रेटिक सांसदों ने इस पूरी बहस के लिए ट्रंप के रवैये पर सवाल खड़े किए हैं. डेमोक्रेट सीनेटर क्रिस मर्फी ने तो यह तक दावा किया है कि ट्रंप ने यूक्रेन पुतिन को सौंपने के लिए जेलेंस्की पर भरी मीडिया के सामने दबाव बनाया. यह पूरा घटनाक्रम इसलिए तैयार किया गया ताकि जेलेंस्की को अहसान फरामोश बताकर यूक्रेन पर अमेरिकी पॉलिसी को पूरी तरह से बदला जा सके.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *