सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

Trump on India-China Dispute: चीन से बॉर्डर का झगड़ा रुकवाने के लिए ट्रंप ने दिया भारत को ऑफर, जवाब मिला ‘जरूरत नहीं’

3 मिनट पढ़ें
Trump on India-China Dispute

Trump on India-China Dispute: चीन से बॉर्डर का झगड़ा रुकवाने के लिए ट्रंप ने दिया भारत को ऑफर, जवाब मिला 'जरूरत नहीं'

Advertisement

Trump on India-China Dispute: पीएम मोदी के साथ गुरुवार शाम (भारतीय समयानुसार शुक्रवार सुबह 5 बजे) को हुई जॉइंस प्रेस कॉन्फ्रेंस में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक ऑफर दिया था. उन्होंने भारत-चीन के बीच सीमा विवाद में मध्यस्थता करने की पेशकश की थी. उन्होंने कहा था कि अगर वह इन दोनों देशों के बीच विवाद सुलझाने में कुछ मदद कर सकें तो उन्हें खुशी होगी. अब इस मामले में भारत सरकार का जवाब आ गया है. भारतीय विदेश मंत्रालय ने कहा है कि इसकी जरूरत नहीं है.

भारत के विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने कहा कि यह दो देशों के बीच का मामला है और भारत ऐसे मामलों में हमेशा द्विपक्षीय दृष्टिकोण को अपनाता आया है. उन्होंने कहा, ‘हमारे किसी भी पड़ोसी के साथ जो भी मुद्दे हैं, उन्हें हम द्विपक्षीय बातचीत के जरिए ही सुलझाना पसंद करेंगे.’

ट्रंप ने क्या कहा था?
पीएम मोदी के साथ जॉइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए ट्रंप ने चीन से जुड़े एक सवाल पर कहा था, ‘मैं भारत को देखता हूं. चीन के साथ सीमा पर झड़पों को देखता हूं. ये काफी क्रूर हैं, अगर मैं इन्हें रोकने में कुछ मदद कर सकता हूं, तो मुझे खुशी होगी.’

चीन पर क्या-क्या बोले थे ट्रंप?
डोनाल्ड ट्रंप से जब पूछा गया कि वह चीन को काउंटर करने के लिहाज से भारत-अमेरिकी संबंधों को कैसे देखते हैं? तो इस पर ट्रंप ने कहा था, ‘मुझे यही लगता है कि चीन के साथ हमारे संबंध अच्छे रहेंगे. कोविड से पहले तक चीन के राष्ट्रपति शी और मेरे संबंध बहुत अच्छे थे. दुनिया में चीन एक बड़ा अहम खिलाड़ी है. मुझे यह भी लगता है कि वह रूस-यूक्रेन युद्ध को खत्म करने में हमारी मदद कर सकता है. मुझे उम्मीद है कि चीन, भारत, रूस और अमेरिका सभी साथ मिल कर काम कर सकते हैं. यह बहुत जरूरी भी है.’

Advertisement

 

ट्रंप ने कहा था, ‘मैंने अपने पहले कार्यकाल में परमाणु निरस्त्रीकरण को लेकर शी जिनपिंग से बात की थी. उन्होंने अच्छी प्रतिक्रिया दी थी. अमेरिका में हम लोग 900 बिलियन डॉलर डिफेंस पर खर्च करते हैं. चीन भी 450 बिलियन डॉलर तक खर्च कर देता है. हम यह पैसा एक-दूसरे के खिलाफ खर्च क्यों करते हैं? क्यों न हम इस पैसे को अच्छे उद्देश्यों के लिए खर्च करें.’

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *