सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 5 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Yamuna River Safari: यमुना क्रूज सफारी से दिल्ली-एनसीआर में पर्यटन को मिलेगा नया आयाम : डॉ. यूके चौधरीDelhi Traffic Jam: दिवाली से पहले साउथ एक्स रिंग रोड पर कई किलोमीटर लंबा जाम, विकास मार्ग पर पैदल मार्च के चलते आज ट्रैफिक डायवर्जनParvinder Singh Jhota Murder Case: झोटा हत्याकांड में पंजाब सरकार और इंसाफ कमेटी के बीच समझौता, पत्नी को 2 करोड़ मुआवजा और सरकारी नौकरी, 6 नवंबर को होगा पोस्टमार्टमSharad Pawar Health Update: शरद पवार फिर मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती, पीएम मोदी ने फोन कर पूछा हालचाल, बोले- आप आराम करिए, हम और सुप्रिया देश संभालेंगेSchool Child Death: मयूर विहार के निजी स्कूल में तीसरी कक्षा की बच्ची की अचानक मौत, CPR ट्रेनिंग और आपातकालीन चिकित्सा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवालChain Snatching: आनंद विहार में तीन झपटमारी की वारदातों का खुलासा, पांच पुराने मामलों में शामिल आरोपी गिरफ्तारIllegal Firecrackers: दिल्ली के शाहदरा में 311.97 किलो अवैध पटाखे बरामद, ANTF ने 26 वर्षीय युवक को किया गिरफ्तारGambling Arrest: दिल्ली के मंडोली एक्सटेंशन में ताश के पत्तों से जुआ खेलते दो आरोपी गिरफ्तार, 1,000 रुपये नकद बरामद

त्रिपुरा, नगालैंड और मेघालय में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान

2 मिनट पढ़ें

त्रिपुरा में आगामी विधानसभा चुनाव के तहत 16 फरवरी को मतदान होगा जबकि मेघालय और नगालैंड में एक ही दिन 27 फरवरी को मत डाले जाएंगे। तीनों राज्यों में मतगणना 2 मार्च को होगी। चुनाव के तारीखों की घोषणा के साथ ही तीनों राज्यों में आदर्श चुनाव आचार संहिता भी लागू हो गई। इन तीनों राज्यों में 60-60 विधानसभा सीटें हैं। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने आज पत्रकार वार्ता ने चुनाव की तारीखों की घोषणा की। इन सभी राज्यों में एक ही चरण में वोट डाले जाएंगे।

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि नगालैंड, मेघालय और त्रिपुरा में संयुक्त रूप से 62.8 लाख से अधिक मतदाता हैं, जिनमें 31.47 लाख महिला मतदाता, 97,000 मतदाता 80 साल से अधिक के हैं और 31,700 विकलांग मतदाता शामिल हैं। 3 राज्यों में चुनाव में भाग लेने के लिए 1.76 लाख से अधिक मतदाता पहली बार हिस्सा लेंगे। मुख्य चुनाव आयुक्त ने बताया कि मतदान केंद्रों पर वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांग मतदाताओं की सुविधा के लिए सभी इंतजाम किए जाएंगे। 80 वर्ष से अधिक और पीडब्ल्यूडी मतदाताओं के लिए घर पर मतदान की सुविधा भी है।

नागालैंड, मेघालय और त्रिपुरा का पांच साल का विधानसभा का कार्यकाल 12 मार्च, 22 मार्च और 15 मार्च को खत्म हो रहा है। इससे पहले नई विधानसभा का गठन होना है। चुनाव से पहले राजनीतिक दलों ने भी अपनी रणनीति पर काम करना शुरू कर दिया है। बताते चलें कि मेघालय, त्रिपुरा और नागालैंड तीनों ही राज्यों में 60 सीटें हैं। इस समय त्रिपुरा में भाजपा की सरकार है इसलिए भाजपा वहां ज्यादा ध्यान दे रही है। त्रिपुरा में वाम दल और आदिवासी पार्टी भाजपा के आगे चुनौती बन सकती हैं।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *