ट्रिपल इंजन सरकार नें निभाया वादा होली दिवाली पर मिलेगें रसोई गैस सिलेंडर के पैसे : राजकुमार बल्लन
नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : भारतीय जनता पार्टी जो भी वायदा करती है उसे पूरा करके दिखाती है | यह कहना है वरिष्ठ भाजपा नेता दिल्ली प्रदेश किसान मोर्चे के प्रभारी राजकुमार बल्लन का | श्री बल्लन कहते हैं भाजपा नेताओं नें विधानसभा चुनावों के दौरान दिल्ली की जनता से वायदा किया था यदि दिल्ली में भाजपा की सरकार बनी तो होली और दिवाली पर लोगो को मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर दिया जाएगा | अभी दिल्ली में भाजपा की सरकार को बने एक साल भी पूरा नहीं हुआ है और भाजपा ने जनता से किया अपना वादा पूरा करके दिखा दिया है |
श्री बल्लन कहते हैं भाजपा नेताओं नें चुनावों के दौरान दिल्ली की जनता से जो वादे किये थे उन्हें एक-एक करके पूरा किया जा रहा है | श्री बल्लन कहते हैं दिल्ली सरकार ने आम लोगों, खासकर गरीब और जरूरतमंद परिवारों के लिए एक बड़ी राहत की घोषणा की है. मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने ऐलान किया है कि अब दिल्ली में होली और दिवाली जैसे बड़े त्योहारों पर मुफ्त एलपीजी गैस सिलेंडर दिया जाएगा. इस फैसले को दिल्ली कैबिनेट की मंजूरी भी मिल चुकी है यानी यह योजना होली से पहले ही लागू होने की प्रबल सम्भावना है |

इस योजना के तहत साल में दो बार, होली और दिवाली के मौके पर, पात्र परिवारों को गैस सिलेंडर का लाभ मिलेगा. सरकार सीधे सिलेंडर नहीं देगी, बल्कि इसके लिए 853 रुपये की राशि लाभार्थियों के बैंक खाते में ट्रांसफर की जाएगी, ताकि वे खुद सिलेंडर खरीद सकें. यह रकम सिलेंडर की मौजूदा कीमत को ध्यान में रखते हुए तय की गई है | राजकुमार बल्लन कहते हैं मुख्यमंत्री के मुताबिक इस योजना के लिए करीब 242 करोड़ रुपये का बजट पास किया गया है. इसका फायदा उन्हीं लोगों को मिलेगा जिनके पास वैध राशन कार्ड है |
अनुमान है कि दिल्ली के लगभग 17.5 लाख राशन कार्डधारी परिवार इस योजना से लाभान्वित होंगे. खास बात यह है कि जिन घरों में पाइपलाइन गैस का इस्तेमाल हो रहा है, उन्हें भी 853 रुपये की मदद दी जाएगी, ताकि सभी जरूरतमंद परिवारों को बराबर राहत मिल सके | श्री बल्लन कहते हैं यह योजना बीजेपी के चुनावी वादों में शामिल थी और सरकार अपने वादों को एक-एक करके पूरा कर रही है. सरकार का मकसद यह है कि त्योहारों के समय किसी भी गरीब परिवार को रसोई गैस की चिंता न करनी पड़े और वे भी खुशी के साथ त्योहार मना सकें |



