सत्य के साथ • आपके साथसोमवार, 9 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

कपिल शर्मा की फिल्म ‘Zwigato‘ का ट्रेलर रिलीज

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

टीवी पर सभी को हंसाने वाले कपिल शर्मा अपनी फिल्म ‘ज्विगाटो‘ (Zwigato) के जरिए अब बड़े पर्दे पर नजर आने वाले हैं। उनकी फिल्म का ट्रेलर सोमवार को रिलीज कर दिया गया। अपनी कॉमिक टाइमिंग के लिए मशहूर कपिल शर्मा फिल्म में बिल्कुल अलग अवतार में हैं। ‘ज्विगाटो‘ का निर्देशन नंदिता दास ने किया है। कपिल के अलावा इसमें मुख्य भूमिका में एक्ट्रेस शहाना गोस्वामी हैं जो उनकी पत्नी बनी हैं। फिल्म का प्रीमियर हाल ही में टोरंटो इंटनेशनल फिल्म फेस्टिवल में किया गया था।फिल्म में कपिल शर्मा एक फूड डिलीवरी राइडर की भूमिका कर रहे हैं, जो अपने परिवार को एक अच्छी जिंदगी देने के लिए रोजमर्रा की समस्याओं से जूझ रहा है। कपिल शर्मा ने ट्रेलर को साझा करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘टोरंटो फिल्म फेस्टिवल में सफल वर्ल्ड प्रीमियर के बाद, ज्विगाटो अब बुसान फिल्म फेस्टिवल में दिल जीतने की तैयारी में है। ‘ज्विगाटो‘ की कहानी आधिकारिक रूप से बताया गया है कि ‘एक एक्स फ्लोर मैनेजर है जिसकी जॉब पैनडेमिक के दौरान चली जाती है। तब वह फूड डिलीवरी राइडर का काम करता है, वह रेटिंग और इंसेंटिव से जूझता है। परिवार को आर्थिक रूप से मदद करने के लिए उसकी होममेकर पत्नी अलग-अलग काम का पता लगाना शुरू करती है।‘ कपिल की फिल्म का प्रीमियर बुसान इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में होगा जो इस साल 5 से 14 अक्टूबर तक होने वाला है। कपिल के परिवार में उनकी पत्नी के अलावा दो बच्चे हैं जिनसे वो कहते हैं कि वो आज ज्यादा डिलीवरी करेंगे। परिवार की मुश्किलें तब और बढ़ जाती हैं जब शहाना परिवार के सपोर्ट के लिए काम करना शुरू करती हैं। ट्रेलर में मजदूरों की समस्याओं की भी झलक मिलती है।

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *