सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

Jodhpur Road Accident: जोधपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, टूरिस्ट बस ट्रेलर से टकराई, 18 श्रद्धालुओं की मौत

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

Jodhpur Road Accident: जोधपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, टूरिस्ट बस ट्रेलर से टकराई, 18 श्रद्धालुओं की मौत

जोधपुर। राजस्थान के जोधपुर जिले में शनिवार रात एक भीषण सड़क हादसे में 18 लोगों की मौत हो गई और कई श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा फलोदी के मतोड़ा क्षेत्र में भारतमाला एक्सप्रेस-वे पर उस समय हुआ जब एक टूरिस्ट बस सड़क किनारे खड़े ट्रेलर से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस के परखच्चे उड़ गए और अंदर बैठे यात्री बुरी तरह फंस गए।

जानकारी के अनुसार, मृतक और घायल सभी श्रद्धालु बीकानेर के प्रसिद्ध कोलायत तीर्थ से दर्शन कर सूरसागर लौट रहे थे। देर रात लगभग 11 बजे के आसपास जब उनकी टेंपो ट्रैवलर मतोड़ा इलाके से गुजर रही थी, तभी सामने खड़े एक ट्रेलर को न देख पाने के कारण वाहन सीधा जाकर उससे टकरा गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि वाहन का आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और कई यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई।

स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। फलोदी थाना पुलिस, प्रशासनिक अधिकारी और राहत दल तुरंत मौके पर पहुंचे। जेसीबी और गैस कटर की मदद से बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला गया। घायलों को तुरंत फलोदी के अस्पताल पहुंचाया गया, जहां गंभीर रूप से घायल लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद जोधपुर के महात्मा गांधी अस्पताल रेफर किया गया।

फलोदी थानाधिकारी अमानाराम ने हादसे में 18 लोगों की मौत की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान की प्रक्रिया जारी है और घायलों को बेहतर इलाज दिया जा रहा है। प्रशासन ने मृतकों के परिजनों से संपर्क साधना शुरू कर दिया है और राहत सहायता के लिए जिला कलेक्टर के नेतृत्व में विशेष टीम बनाई गई है।

Advertisement

इस दर्दनाक हादसे पर राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर लिखा, “फलोदी के मतोड़ा क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में हुई जनहानि अत्यंत दुखद एवं हृदयविदारक है। मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। जिला प्रशासन के अधिकारियों को सभी घायलों के समुचित उपचार के निर्देश दिए गए हैं। प्रभु से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को शांति दें और घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।”

राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने भी हादसे पर दुख जताते हुए लिखा, “फलोदी के मतोड़ा क्षेत्र में हुई भीषण सड़क दुर्घटना में जनहानि का समाचार अत्यंत पीड़ादायक है। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और परिजनों को यह असीम दुख सहने की शक्ति प्रदान करें। घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करती हूं।”

हादसे के बाद प्रशासन ने क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है और सड़क पर भारी वाहनों की पार्किंग को लेकर सख्त निर्देश जारी किए हैं।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *