सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 26 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

हैदराबाद में दर्दनाक हादसा, कबाड़ गोदाम में लगी भीषण आग में 11 प्रवासी मजदूर जिंदा जले

2 मिनट पढ़ें
हैदराबाद में दर्दनाक हादसा, कबाड़ गोदाम में लगी भीषण आग में 11 प्रवासी मजदूर जिंदा जले

हैदराबाद में दर्दनाक हादसा, कबाड़ गोदाम में लगी भीषण आग में 11 प्रवासी मजदूर जिंदा जले

Advertisement

हैदराबाद में दर्दनाक हादसा, कबाड़ गोदाम में लगी भीषण आग में 11 प्रवासी मजदूर जिंदा जले

हैदराबाद के भोईगुड़ा में आज तड़के लोहे और प्लास्टिक के कबाड़ वाले एक गोदाम में भीषण आग लग गई। दिल दहला देने वाले इस घटना में कम से कम 11 श्रमिक जिंदा जल गए। आपको बता दें कि दमकल विभाग के अधिकारियों ने अब तक 11 शव बरामद किए हैं और माना जा रहा है कि ये सभी बिहार के प्रवासी मजदूर हैं। मुशीराबाद पुलिस के एक अधिकारी के अनुसार, आग सुबह करीब 4 बजे लगी, जब सिकंदराद रेलवे स्टेशन के करीब आवासीय कॉलोनी में घनी आबादी वाले भोईगुडा इलाके में आईडीएच कॉलोनी में गोदाम की ऊपरी मंजिल में लगभग 13 कर्मचारी सो रहे थे।

आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी होगी

उन्होंने कहा, “प्रारंभिक जांच से पता चला है कि आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी होगी। आगे की जांच जारी है।” जैसे ही आग ने पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया, स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस दमकल गाड़ियों के साथ मौके पर पहुंची। दमकल की आठ गाड़ियों को सेवा में लगाया गया और सुबह करीब सात बजे तक आग पर काबू पा लिया गया।

Advertisement

अब तक 11 शव बरामद किए हैं

पुलिस ने कहा, “हमने अब तक 11 शव बरामद किए हैं। वे सभी अज्ञात स्थिति में पूरी तरह से जले हुए हैं। एक और व्यक्ति के झुलस गया है। उसे तुरंत गांधी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।”

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *