सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 8 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराFood Adulteration: मिलावटखोरों पर कार्रवाई से त्योहारों में जनता को मिलेगा शुद्ध खाद्य पदार्थों का भरोसा : विनीत जैनSolar Energy: दिल्ली की हर छत को सौर ऊर्जा से जोड़ने की पहल सराहनीय : राजकुमार बल्लनDelhi Laxmi Yojana: इस बार भी दीपावली पर महिलाओं के खातों में नहीं आए पैसे, मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर भी नहीं मिला : नीलम चौधरीMumbai Building Fire: घाटकोपर की 25 मंजिला इमारत की 23वीं मंजिल पर लगी आग, एक व्यक्ति के झुलसने की खबरVaibhav Sooryavanshi Bihar Captain: वैभव सूर्यवंशी को मिली बिहार की कप्तानी, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के शुरुआती दो मैचों में संभालेंगे कमान

दिल्ली में दर्दनाक हादसा, अस्पताल के वाटर टैंक में फैला करंट, प्लंबर पिता-पुत्र सहित 3 की मौत

3 मिनट पढ़ें

दिल्ली में दर्दनाक हादसा, अस्पताल के वाटर टैंक में फैला करंट, प्लंबर पिता-पुत्र सहित 3 की मौत

Vikas Nagar Commander Hospital Electric Current Spread In Water Tank 3  People Died Including Plumber Father And Son ANN | Delhi: दिल्ली में दर्दनाक  हादसा, अस्पताल के वाटर टैंक में फैला करंट,

दिल्ली पुलिस को कमांडर अस्पताल में करंट फैलने की सूचना मिली थी और बताया गया था कि तीन लोग फंसे हुए हैं. पुलिस को अस्पताल परिसर में वाटर टैंक में तीन लोग मृत पड़े मिले.

दिल्ली के रणहौला थाना (Ranhola Police Station) इलाके के विकास नगर (Vikas Nagar) स्थित कमांडर हॉस्पिटल (Commander Hospital) से एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां बीते शुक्रवार को वाटर टैंकर में करंट फैलने से वहां काम कर रहे तीन लोगों की मौत हो गयी है. घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची रणहौला थाने की पुलिस ने सभी के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल भिजवा दिया है.

मरने वालों में अस्पताल का एक इलेक्ट्रिकल इंजीनियर समेत पलंबर पिता-पुत्र की जोड़ी शामिल है. इस हादसे में मृतकों की पहचान, सर्वेश कुमार (59) साहिबाबाद, गाजियाबाद (अस्पताल का इलेक्ट्रिकल इंजीनियर), कुंवर पाल (40) (प्लम्बर) और उसका बेटा रमन (20) के रूप में हुई. ये दोनों हस्तसाल के महारानी एन्क्लेव के रहने वाले थे.

अस्पताल के अंदर बने वाटर टैंक में पाए गए मृत

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार की दोपहर 2:28 बजे घटना की सूचना रणहौला थाने की पुलिस को मिली थी. इसमें कॉलर ने बताया कि कमांडर अस्पताल में करंट फैल गया है, जिसमें तीन लोग फंसे हुए हैं. इसकी सूचना मिलते ही पुलिस तीन विकास नगर के होली कॉन्वेंट स्कूल के पास स्थित कमांडर अस्पताल पहुंची, जहां उन्हें अस्पताल परिसर के अंदर बने वाटर टैंक में तीन लोग मृत पड़े मिले. पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए डीडीयू अस्पताक के मोर्चरी में रखवा दिया. मौके पर मोबाइल क्राइम टीम और फोरेंसिक की टीम से जांच और फोटोग्राफी कराई गई.

पुलिस ने करंट को बताया मौत का कारण

पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में करंट को मौत का कारण माना जा रहा है. हालांकि, मौत के सही कारण का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही चल पाएगा. इसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. वहीं फायर डायरेक्टर अतुल गर्ग ने बताया कि सूचना मिलने पर फायर की दो गाड़ी और फायरकर्मियों की टीम भी मौके पर पहुंची थी, जहां उन्हें करंट लगने से पानी के टैंक में तीन लोगों की मौत का पता चला. फिलहाल इस मामले में पुलिस छानबीन में जुटी हुई है और आगे की कार्रवाई के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने का इंतजार कर रही है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *