सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 8 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

आज हमारा पूरा मुल्क… टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने विक्ट्री परेड पर क्या-क्या कहा?

2 मिनट पढ़ें

India's captain Rohit Sharma looks on during the 2023 ICC Men's Cricket World Cup one-day international (ODI) final match between India and Australia at the Narendra Modi Stadium in Ahmedabad on November 19, 2023. (Photo by Sajjad HUSSAIN / AFP) / -- IMAGE RESTRICTED TO EDITORIAL USE - STRICTLY NO COMMERCIAL USE -- (Photo by SAJJAD HUSSAIN/AFP via Getty Images)

Advertisement

आज हमारा पूरा मुल्क… टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने विक्ट्री परेड पर क्या-क्या कहा?

गुरूवार शाम भारतीय खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ ने ओपन बस विक्ट्री परेड की. इस दौरान टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा समेत तकरीबन सारे खिलाड़ी और सपोर्ट स्टाफ मेंबर नजर आए.

गुरूवार को वर्ल्ड चैंपियन टीम इंडिया वतन लौटी. इससे पहले खराब मौसम के चलते भारतीय खिलाड़ी और सपोर्ट स्टाफ बराबाडोस में फंसे थे. बारबाडोस से भारतीय खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ को चार्टर फ्लाइट से लाया गया. इस चार्टर फ्लाइट ने गुरूवार सुबह तकरीबन 6 बजे दिल्ली स्थित इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लैंडिंग की. इसके बाद भारतीय फैंस ने खिलाड़ियों का भव्य स्वागत किया. रोहित शर्मा और विराट कोहली समेत टीम इंडिया के खिलाड़ी एयरपोर्ट से होटल आईटीसी मौर्या गए. साथ ही भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी संग बात की.

‘टी20 वर्ल्ड कप 2007 जीतना अलग अहसास था, उस वक्त…’

Advertisement

वहीं, इसके बाद गुरूवार शाम भारतीय खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ ने ओपन बस विक्ट्री परेड की. इस दौरान टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा समेत तकरीबन सारे खिलाड़ी दिखे. मुंबई की सड़कों पर भाड़ी भीड़ के बीच भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने अपनी खुशी का इजहार किया. बीसीसीआई ने रोहित शर्मा समेत भारतीय खिलाड़ियों का वीडियो जारी किया है. रोहित शर्मा कह रहे हैं कि टी20 वर्ल्ड कप 2007 जीतना अलग अहसास था, उस वक्त हमारी विक्ट्री परेड दोपहर में हुई थी, आज शाम में हो रही है.

‘यह वर्ल्ड कप कई मायनों में बेहद खास है. आप मेरे…’

रोहित शर्मा ने आगे कहा कि टी20 वर्ल्ड कप 2007 मेरा पहला वर्ल्ड था, लेकिन इस बार कप्तान के तौर पर खेल रहा था. यह मेरे लिए अलग अहसास है, इस बार मैंने टीम को लीड किया, यह वर्ल्ड कप कई मायनों में बेहद खास है. आप मेरे आसपास लोगों का जोश देख सकते हैं, यह सारी कहानी बयां करने के लिए काफी है, साथ ही हमारे देश के लिए यह बेहद खास लम्हा है. मैं काफी खुश हूं कि हमने जो उपलब्धि हासिल की, हमारा पूरा मुल्क है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *