सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

EVM मुद्दे पर कांग्रेस को टीएमसी की दो टूक! उमर के बाद अभिषेक बनर्जी बोले- ‘सिर्फ बयान देना काफी नहीं’

3 मिनट पढ़ें
अभिषेक बनर्जी

EVM मुद्दे पर कांग्रेस को टीएमसी की दो टूक! उमर के बाद अभिषेक बनर्जी बोले- 'सिर्फ बयान देना काफी नहीं'

Advertisement

INDIA Alliance On EVM: ईवीएम के मुद्दे पर इंडिया गठबंधन दो खेमों में बंटता नजर आ रहा है. जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के बाद गठबंधन के दूसरे नेता ने ईवीएम पर भरोसा जताया है और सहयोगी दलों को सीख भी दी है. तृणमूल कांग्रेस ने सोमवार (16 दिसंबर) को ‘ईवीएम से छेड़छाड़’ पर जारी बहस के बीच सहयोगी कांग्रेस से खुद को अलग कर लिया. पार्टी के वरिष्ठ नेता अभिषेक बनर्जी ने पार्टी से ‘कुछ बयान देने’ के बजाय ‘चुनाव आयोग को सबूत दिखाने’ के लिए कहा.

टीएमसी महासचिव अभिषेक बनर्जी ने कहा की मुझे नहीं लगता कि ईवीएम में किसी तरह कोई गड़बड़ी हो सकती है क्योंकि मैंने जितना चुनाव लड़ा है और देखा है उसमें ऐसी कोई गड़बड़ी सामने नहीं, अगर फिर भी किसी को लगता है कि किसी तरह गड़बड़ी हो सकती है तो चुनाव आयोग के सामने बताना चाहिए सिर्फ बयान दे देने से सही नहीं है. उन्होंने ये भी कहा कि अगर आप बूथ पर ढंग से कम करेंगे तो मुझे नहीं लगता किसी तरह की गड़बड़ी हो सकती है.

और क्या बोले अभिषेक बनर्जी?

वरिष्ठ टीएमसी नेता ने कहा, “यह मेरी निजी राय है कि जो लोग ईवीएम पर सवाल उठा रहे हैं, उन्हें चुनाव आयोग को इसकी विसंगतियों का डेमो दिखाना चाहिए. उन्हें (सबूत के तौर पर) कोई भी वीडियो चुनाव आयोग को दिखाना चाहिए. चुनाव आयोग ने सभी को बुलाया भी है.” बनर्जी ने कहा कि यदि कोई ईवीएम रैंडमाइजेशन के दौरान अच्छा काम करता है, तो ईवीएम में हेरफेर के आरोप सत्य नहीं हैं, यहां तक ​​कि बूथ कार्यकर्ता भी मॉक पोल के दौरान इन ईसीएम का सत्यापन करते हैं.

‘ईवीएम के आरोप का कोई सिर-पैर नहीं’

Advertisement

बनर्जी ने कहा, “मैं लंबे समय से जमीनी स्तर पर चुनाव करा रहा हूं. अगर कोई ईवीएम रैंडमाइजेशन के दौरान अच्छा काम करता है और बूथ कार्यकर्ता मॉक पोल के दौरान ईवीएम की जांच करते हैं या फॉर्म 17सी की समीक्षा करते हैं, जिसका इस्तेमाल मतों की गिनती के दौरान बैलट यूनिट या कंट्रोल यूनिट की जांच के लिए किया जाता है, तो मुझे नहीं लगता कि इन आरोपों (ईवीएम में हेरफेर) में कुछ भी ठोस है.”

उमर अब्दुल्ला ने क्या कहा था?

इससे पहले जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने ईवीएम के इस्तेमाल पर अपनी सहयोगी कांग्रेस के आपत्ति जताने के आरोप को नकारते हुए कहा, “अगर आपको ईवीएम से समस्या है तो आपको उन समस्याओं पर लगातार काम करना चाहिए.” उन्होंने कहा, “आप जीतते समय चुनाव परिणाम स्वीकार नहीं कर सकते और हारते समय ईवीएम को दोष नहीं दे सकते.”

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *