सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 5 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Yamuna River Safari: यमुना क्रूज सफारी से दिल्ली-एनसीआर में पर्यटन को मिलेगा नया आयाम : डॉ. यूके चौधरीDelhi Traffic Jam: दिवाली से पहले साउथ एक्स रिंग रोड पर कई किलोमीटर लंबा जाम, विकास मार्ग पर पैदल मार्च के चलते आज ट्रैफिक डायवर्जनParvinder Singh Jhota Murder Case: झोटा हत्याकांड में पंजाब सरकार और इंसाफ कमेटी के बीच समझौता, पत्नी को 2 करोड़ मुआवजा और सरकारी नौकरी, 6 नवंबर को होगा पोस्टमार्टमSharad Pawar Health Update: शरद पवार फिर मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती, पीएम मोदी ने फोन कर पूछा हालचाल, बोले- आप आराम करिए, हम और सुप्रिया देश संभालेंगेSchool Child Death: मयूर विहार के निजी स्कूल में तीसरी कक्षा की बच्ची की अचानक मौत, CPR ट्रेनिंग और आपातकालीन चिकित्सा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवालChain Snatching: आनंद विहार में तीन झपटमारी की वारदातों का खुलासा, पांच पुराने मामलों में शामिल आरोपी गिरफ्तारIllegal Firecrackers: दिल्ली के शाहदरा में 311.97 किलो अवैध पटाखे बरामद, ANTF ने 26 वर्षीय युवक को किया गिरफ्तारGambling Arrest: दिल्ली के मंडोली एक्सटेंशन में ताश के पत्तों से जुआ खेलते दो आरोपी गिरफ्तार, 1,000 रुपये नकद बरामद

अफ्रीकी मूल के व्यक्ति की पिटाई का जो बाइडन ने देखा वीडियो, कहा- गुस्सा आया और बहुत दुख हुआ

3 मिनट पढ़ें

अमेरिका के मेम्फिस में अफ्रीकी मूल के एक व्यक्ति की पुलिस द्वारा कथित रूप से पीट-पीट कर हत्या किए जाने का वीडियो सामने आने के बाद कई शहरों में शुरू हुए प्रदर्शनों के बीच राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा है कि वीडियो देखकर उन्हें दुख हुआ और गुस्सा आया। यह घटना इस महीने के शुरू में हुई थी जिसका वीडियो शुक्रवार को टेनेसी प्रांत की मेम्फिस पुलिस ने जारी किया। इस वीडियो में पुलिस कर्मी टायर निकोल्स को, घूंसों, लातों और डंडों से पीटते हुए दिख रहे हैं। इसके तीन दिन बाद एक अस्पताल में निकोल्स की मौत हो गई। वीडियो के सामने आने के बाद देश भर में सामाजिक तनाव बढ़ गया। मेम्फिस समेत कई शहरों में प्रदर्शन हुए। न्यूयॉर्क शहर में प्रदर्शन पूर्णत: शांतिपूर्ण रहा। हालांकि पुलिस के साथ मामूली झड़प के बाद तीन प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

व्हाइट हाउस ने कई शहरों के महापौरों से बातचीत की और उनसे स्थिति को शांत करने का आह्वान किया है। इनमें अटलांटा के मेयर आफताब पुरेवल और क्लीवलैंड के मेयर जस्टिन मोरिस बिब भी शामिल हैं। निकोल्स के रिश्तेदारों ने लोगों से शांतिपूर्ण प्रदर्शन की अपील की है। उनकी मां रोवॉन वेल्स ने कहा, “ मैं नहीं चाहती कि हमारा शहर जले, सड़कों पर तोड़फोड़ हो, …।” उन्होंने कहा, “ अगर आप लोग मेरे लिए और टायर के लिए यहां आएं हैं तो आप शांतिपूर्ण प्रदर्शन करेंगे।” वीडियो पर राष्ट्रपति बाइडन ने कहा, “ कई लोगों के तरह ही, पिटाई का वीडियो देखकर मुझे भी दुख हुआ और गुस्सा आया जिसमें टायर निकोल्स की मौत हो गई। यह उस दर्द एवं पीड़ा की याद दिलाता है जिससे काले और अश्वेत अमेरिकियों को हर दिन सामना करना पड़ता है।” ‘द न्यूयॉर्क टाइम्स’ के मुताबिक, वीडियो सात जनवरी का है जिसमें मेम्फिस पुलिस 29 वर्षीय निकोल्स को पीट रही है और वह छोड़ देने की मन्नते कर रहा है। घटना के वक्त वह घर जा रहा था लेकिन पुलिस ने कथित रूप से लापरवाही से गाड़ी चलाने को लेकर उसे पकड़ा था।

अधिकारियों की ओर से जारी वीडियो में दिख रहा है कि मेम्फिस पुलिस के पांच अधिकारी निकोल्स को पकड़े हुए हैं और उसे घूंसों, जूतों और लाठी से पीट रह हैं। दैनिक की खबर के मुताबिक, उसे करीब तीन मिनट तक पीटा गया और इस दौरान उसने पलटवार करने की कोई कोशिश नहीं की। चार वर्षीय बच्चे के इस पिता की तीन दिन बाद अस्पताल में मौत हो गई। वह ‘फेडएक्स’ इकाई में काम करता था। उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने भी कहा कि अमेरिका में पुलिस के कदाचार और अत्याधिक बल के इस्तेमाल का मसला अब खत्म होना चाहिए। उन्होंने कहा, “ हमें अपने समुदायों में विश्वास का निर्माण करना चाहिए न कि डर पैदा करना चाहिए।”भारतीय मूल की अमेरिकी सांसद सदस्य प्रमिला जयपाल ने कहा , “ यह नृंशस हत्या है । यह छुटपुट घटना नहीं है, बल्कि पुलिस बर्बरता के तरीके का हिस्सा है जो हमारे देश पर कलंक है। टायर की जिंदगी मायने रखती है। इंसाफ होना चाहिए तथा जवाबदेही तय हो।”

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *