कृष्णा नगर विधानसभा में निकाली गई तिरंगा यात्रा,सैकड़ों लोग हुए शामिल
हर्ष मल्होत्रा ,दीपक गाबा डॉ.अनिल गोयल भी रहे मौजूद
नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : भारतीय सेना के शौर्य को सलाम: केंद्रीय मंत्री सांसद हर्ष मल्होत्रा के नेतृत्व में डॉ अनिल गोयल विधायक ,संयोजक राजू साईं,मीनाक्षी शर्मा पार्षद,राजकुमार शर्मा ने कृष्णा नगर विधानसभा में तिरंगा यात्रा जनता द्वारा निकाली गई,साथ में रहे पूर्व सैनिक,,डाक्टर्स,वकील,सभी धर्म और वर्ग के सैकडो लोग यात्रा में शामिल हुए |
यात्रा साईं मंदिर चंदर नगर से सोम बाज़ार तक निकाली गई हर्ष मल्होत्रा ने कहा अब नया भारत गोली का जवाब गोले से देता है मोदी जी के नेतृत्व में भारतीय सशस्त्र बलों को नमन करता है | डॉ अनिल गोयल ने कहा तिरंगा भारत की आन ,शान और सम्मान का प्रतीक है और भारतीय सेना १४० करोड़ जनता का सीना गर्व से चौड़ा कर दिया ,सफल ऑपरेशन सिंदूर के लिए देश के नेतृत्व,सेना का नमन कृष्णा नगर विधानसभा के अंतर्गत आने इस तिरंगा यात्रा में हिंदू,
मुस्लिम, सिख और इसाई की एक झांकी को दर्शाया गया। जिसमें विशेष रूप से भारत की एकता को दिखाया गया और भारतीय सेना को एक स्वर में जिंदाबाद के नारे लगाते हुए।
अपने देश की एकता और अखंडता को बताया। यात्रा में मार्केट एसोसिएशन के लोग, डॉक्टर, वकील इंजीनियर, सिविल डिफेंस और स्कूल के बच्चे और क्षेत्रीय जनता ने भाग लिया। यह तिरंगा यात्रा पहलगाम में मारे गए भारतीय और ऑपरेशन सिंदूर में शहीद हुए उनको नमन करने के लिए निकाली गई। यह यात्रा भारतीय प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारतीय सेना के शौर्य के लिए थी। इस मौके पर विधायक डॉ अनिल गोयल ने कहा कि भारतीय सेना ने जिस तरह पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया इससे लेकर पूरा भारत जोश से भरा हुआ है और समस्त भारतीय सेना को धन्यवाद दे रहे हैं। पाकिस्तान का हर हमले नाकाम किया गया चाहे वह ड्रोन से हो चाहे वह किसी प्रकार की मिसाइल से क्यों ना हो हमारी भारतीय सेना ने पूरे जोश से पाकिस्तान को जवाब दिया।
कार्यक्रम में विधानसभा प्रभारी ,प्रेम चौधरी मार्केट एसोसिएशन के पदाधिकारी और पूर्वी दिल्ली आईएमए अध्यक्ष राधा जैन ,कपिल राणा ,सुरजीत कपूर ,संजय शर्मा ,राजेश चड्ढा,विजय गैलोत्रा,अनिल अरोड़ा ,वरुण जैन सहित बीजेपी के कार्यकर्ता मौजूद रहे | दीपक मल्होत्रा ,गीता शर्मा,भारत गौड़ ,डिंपल खन्ना ,राजेश शर्मा ने मंच संयोजन और तिरंगा यात्रा सफल करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई |


