सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 26 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए तीन विधायक, एक को मिला इनाम, दो को है इंतजार

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

MP Congress MLAs Ramniwas Rawat included in Mohan Yadav cabinet Kamlesh Shah Nirmala Sapre Join BJP ANN MP News: कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए तीन विधायक, एक को मिला इनाम, दो को है इंतजार

 

कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए तीन विधायक, एक को मिला इनाम, दो को है इंतजार

लोकसभा चुनाव बीत जाने के बावजूद एमपी में सियासी पारा हाई है. बीते दिनों कांग्रेस के तीन विधायक पार्टी छोड़ कर बीजेपी में शामिल हो गए, जिसके बाद कई तरह कयास लगाने शुरू हो गए हैं.

लोकसभा चुनाव के पहले दलबदल की राजनीति में कांग्रेस के तीन विधायक टूटकर बीजेपी में शामिल हो गए थे. इन तीन विधायकों में से एक विधायक को बीजेपी ने दल बदलने का इनाम देते हुए कैबिनेट मंत्री बना दिया है, जबकि महिला विधायक को इनाम का इंतजार है.

कांग्रेस से बीजेपी में शामिल तीसरे विधायक की कल अग्रि परीक्षा है. दरअसल, अमरवाड़ा सीट से विधायक रहे कमलेश शाह ने इस्तीफा दे दिया था. उनके इस्तीफे के बाद कल अमरवाड़ा उपचुनाव के लिए वोटिंग होगी.

कांग्रेस के इन विधायकों ने बदला पाला

बता दें, लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के तीन विधायकों ने बीजेपी का दामन थाम लिया था. सबसे पहले अमरवाड़ा से तीन बार के विधायक कमलेश शाह ने 29 मार्च 2024 को कांग्रेस छोड़कर बीजेपी की सदस्यता ग्रहण कर ली थी. इसके बाद विजयपुर सीट से छह बार के विधायक रामनिवास रावत ने 30 अप्रैल 2024 को कांग्रेस छोड़कर बीजेपी की सदस्यता ले ली थी.

Advertisement

इसी तरह एक महिला कांग्रेस विधायक ने भी दल बदल लिया था. कमलेश शाह और रामनिवास रावत के बाद बीजेपी में शामिल होने वाली तीसरी विधायक थीं. बीना से विधायक निर्मला सप्रे 5 मई को कांग्रेस छोड़कर सीएम डॉ. मोहन यादव की मौजूदगी में बीजेपी में शामिल ही गईं.

इस्तीफे से पहले बनाया कैबिनेट मंत्री

इन तीन विधायकों में से बीजेपी ने एक विधायक को इनाम के रूप में कैबनेट मंत्री बना दिया है. विजयपुर सीट से 6 बार के विधायक रामनिवास रावत को एक दिन पहले ही कैबिनेट मंत्री बनाया गया है. जबकि बीना से विधायक निर्मला सप्रे भी कांग्रेस छोड़कर बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की थी, हालांकि उन्हें अब तक मंत्री नहीं बनाया गया है.

दलबदल की राजनीति में सबसे पहले अमरवाड़ा सीट से कांग्रेस विधायक कमलेश शाह ने बीजेपी जॉइन किया था. कमलेश शाह ने विधायकी पद से इस्तीफा भी दे दिया था. अब अमरवाड़ा सीट पर उपचुाव हो रहे हैं.

अमरवाड़ा में कमलेश शाह की अग्नि परीक्षा

कल बुधवार (10 जुलाई) को अमरवाड़ा सीट पर वोटिंग है, जबकि 13 जुलाई को परिणाम आएंगे. कुल मिलाकर कल होने वाले मतदान में पूर्व विधायक कमलेश शाह की अग्नि परीक्षा है. इसकी वजह यह है कि छिंदवाड़ा में आने वाली अमरवाड़ा सीट को नाथ परिवार का गढ़ माना जाता है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *