सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

हजारों मकान जमींदोज, हर ओर मलबा, 126 लोगों की मौत… भूकंप के बाद लगे 150 झटकों ने तिब्बत में मचाया हाहाकार

3 मिनट पढ़ें
भूकंप

हजारों मकान जमींदोज, हर ओर मलबा, 126 लोगों की मौत... भूकंप के बाद लगे 150 झटकों ने तिब्बत में मचाया हाहाकार

Advertisement

Tibet Earthquake Update: तिब्बत में मंगलवार (07 जनवरी, 2025) को 6.8 की तीव्रता के साथ आए भूकंप ने 126 लोगों की जान ले ली और हजारों घर तबाह हो गए. मंजर ऐसा कि हर तरफ मलबा ही मलबा दिखाई दे रहा. भूकंप का केंद्र माउंट एवरेस्ट से करीब 80 किलोमीटर (50 मील) उत्तर में था. भूकंप के झटकों से पड़ोसी देश नेपाल, भूटान और भारत में भी इमारतें हिल गईं.

चीन भूकंप नेटवर्क केंद्र ने भूकंप का केंद्र टिंगरी काउंटी में 10 किमी (6.2 मील) की गहराई पर बताया. इसे एवरेस्ट के इलाके का उत्तरी प्रवेश द्वार कहा जाता है. तिब्बत फायर एंड रेस्क्यू की ओर से जारी वीडियो में दिखाया गया है कि शिगात्से शहर में कई घर मलबे में तब्दील हो गए हैं. बचावकर्मियों ने एक तबाह घर के मलबे में तलाशी ली और एक घायल शख्स को बाहर निकाला.

150 से ज्यादा Aftershocks से कांपी धरती

टिंगरी के गांवों की औसत ऊंचाई लगभग 4,000 से 5,000 मीटर (13,000-16,000 फीट) है. भूकंप के दौरान तेज झटके महसूस किए गए, जिसके बाद 4.4 तीव्रता तक के 150 से अधिक Aftershocks महसूस किए गए. सोशल मीडिया पर जारी एक वीडियो में ल्हात्से कस्बे में भूकंप के बाद की स्थिति को दिखाया गया, जिसमें दुकानों का सामान टूटी पड़ा है और मलबा ही मलबा सड़कों पर फैला हुआ है.

हजारों घर हुए तबाह

Advertisement

न्यूज एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, भूकंप के केंद्र से 20 किलोमीटर (12 मील) के भीतर तीन कस्बे और 27 गांव हैं. इनकी कुल आबादी लगभग 6,900 है और 1,000 से ज्यादा घर तबाह हो गए. 1950 से अब तक ल्हासा ब्लॉक में 6 या उससे अधिक तीव्रता के 21 भूकंप आ चुके हैं, जिनमें से सबसे बड़ा भूकंप 2017 में मेनलिंग में आया था जो 6.9 तीव्रता का था.

क्या बोले चीन के राष्ट्रपति?

चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने कहा कि हताहतों की संख्या को कम से कम करने और प्रभावित लोगों के पुनर्वास के लिए बड़े स्तर पर खोज और बचाव के प्रयास किए जाने चाहिए. वहीं, तिब्बत के आध्यात्मिक गुरु दलाई लामा ने कहा कि वे बहुत दुखी हैं. उन्होंने एक संदेश में कहा, “मैं उन लोगों के लिए प्रार्थना करता हूं जिन्होंने अपनी जान गंवाई है और जो लोग घायल हुए हैं, उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं.”

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *