भ्रष्टाचार के मुखिया अरविंद केजरीवाल के साथ ऐसा होना ही था : दीपक गाबा
नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : मुख्यमंत्री हो या आम आदमी, जो भ्रष्टाचार करेगा, जो योजनाओं के नाम पर घोटाले करेगा कानून उसे सजा जरूर देगा, जी हां ऐसा कहना है शाहदरा जिले भाजपा के महामंत्री दीपक गाबा का। अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर दीपक गाबा से बातचीत की जिसमें दीपक गाबा ने कहा की भ्रष्टाचार के मुखिया के साथ तो ऐसा होना ही था, आबकारी नीति में अभी तक अरविंद केजरीवाल के जो मंत्री अंदर थे वो तो महज प्यादे थे उनके
मुखिया तो अभी तक ईडी की आंखों में धूल झोंक रहे थे लेकिन झूठ ज्यादा देर तक छुप नहीं सकता।
दीपक गाबा ने आगे कहा की अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली की जनता के साथ आबकारी नीति के नाम पर जो सबसे बड़ा घोटाला किया है उसका परिणाम तो अरविंद केजरीवाल को भुगतना ही था। दीपक गाबा ने आगे कहा की यह सत्य सभी के सामने आ गया है की खुद को आम बताते बताते अरविंद केजरीवाल बहुत ज्यादा ख़ास हो गए थे, सत्ता का लालच अरविंद केजरीवाल के मन में आ गया था जिस वजह से अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली की जनता को नीति के नाम पर ठग के करोड़ों रुपयों का घोटाला कर दिया। दीपक गाबा ने आगे कहा की जनता के सामने सब कुछ है की किस तरह से एक ही राजनीतिक पार्टी के इतने मंत्री जेल में जा रहे हैं और उन्हें देश के सर्वोच्च न्यायालय से भी ज़मानत नहीं मिल रही जो यह साफ दर्शाता है की अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी किस हद तक भ्रष्टाचार में डूबी हुई है। दीपक गाबा ने आगे कहा की जो यह बात कह रहे है की अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी लोकतंत्र की हत्या है मैं उन्हें यही कहूंगा की अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी लोकतंत्र का सबसे बड़ा सबूत है जो यह साबित करता है की एक लोकतांत्रिक देश में जो कोई भी भ्रष्टाचार करेगा उसे कानून सजा जरूर देगा फिर चाहे वो कोई आम आदमी हो या फिर किसी राज्य का मुख्यमंत्री।